वो देश जहां 60 की उम्र में भी महिलाएं दिखती हैं बेहद जवान और बन सकती हैं मां! खूबसूरती ऐसी कि नजर ना हटे

punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 12:42 PM (IST)

Long Life Secrets : क्या आप किसी ऐसी जगह की कल्पना कर सकते हैं जहां समय का पहिया थम सा गया हो? जहां 80 साल के बुजुर्ग भी युवाओं की तरह फुर्तीले हों और महिलाएं 60 की उम्र पार करने के बाद भी कुदरती तौर पर मां बनने की क्षमता रखती हों? यह कोई जादुई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है हुंजा घाटी (Hunza Valley) की जिसे दुनिया जन्नत और लंबी उम्र का ठिकाना कहती है। पाकिस्तान के उत्तर में स्थित इस घाटी के लोगों की जीवनशैली ने आधुनिक वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को भी हैरान कर रखा है।

PunjabKesari

जहां उम्र बस एक नंबर है

हुंजा घाटी के लोग अपनी असाधारण लंबी उम्र और सेहत के लिए मशहूर हैं। यहां की महिलाओं के बारे में कुछ ऐसे तथ्य हैं जो अविश्वसनीय लगते हैं। यहां की महिलाएं 70 से 80 साल की उम्र में भी बिना किसी सर्जरी या महंगे कॉस्मेटिक्स के जवान दिखती हैं। उनकी त्वचा पर झुर्रियां न के बराबर होती हैं। दुनिया के बाकी हिस्सों में जहां 50 की उम्र तक मेनोपॉज हो जाता है वहीं हुंजा में कई महिलाएं 60 से 65 साल की उम्र तक प्राकृतिक रूप से गर्भधारण कर सकती हैं। इस समुदाय में कैंसर, हृदय रोग और मोटापे जैसी बीमारियां लगभग शून्य के बराबर पाई गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: New Year से पहले यात्रियों को बड़ा झटका! इन एयरपोर्ट्स पर कई फ्लाइट्स कैंसिल, छुट्टियों के बीच बढ़ी मुश्किलें

 

PunjabKesari

लंबी जवानी और सेहत का क्या है राज?

विशेषज्ञों ने जब हुंजा लोगों की दिनचर्या का अध्ययन किया तो तीन मुख्य कारण सामने आए:

  1. पूरी तरह ऑर्गेनिक खानपान: यहां के लोग प्रोसेस्ड फूड या चीनी (Sugar) को छूते भी नहीं। उनकी डाइट में ताजे और सूखे खुबानी (Apricots), बाजरा, कुट्टू और ग्लेशियर का मिनरल युक्त पानी शामिल होता है।

  2. निरंतर शारीरिक श्रम: यहां की महिलाएं जिम नहीं जातीं लेकिन पहाड़ियों पर चढ़ना, खेतों में काम करना और मीलों पैदल चलना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। यही मेहनत उनके हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखती है।

  3. तनावमुक्त मानसिक स्थिति: शहरों की भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा से दूर, ये लोग एक शांत और सामुदायिक जीवन जीते हैं। तनाव की कमी ही इनकी लंबी उम्र का सबसे बड़ा सीक्रेट है।

PunjabKesari

ब्लू जोन जैसी विशेषताएं

दुनिया में उन जगहों को 'ब्लू जोन' कहा जाता है जहां लोग 100 साल से ज्यादा जीते हैं। हुंजा घाटी को भी अक्सर इसी श्रेणी में रखा जाता है। समुद्र तल से 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस घाटी की शुद्ध हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण शरीर की कोशिकाओं को जल्दी बूढ़ा होने से रोकता है। हुंजा घाटी की ये महिलाएं साबित करती हैं कि अगर हम कुदरत के करीब रहें और सादा जीवन अपनाएं तो उम्र को मात देना कोई बड़ी बात नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News