दुनिया के वो टॉप-3 देश, जहां पानी से सस्ता Petrol! बिक रहा ₹3 लीटर है ईंधन

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 03:36 PM (IST)

World Cheapest Petrol Prices : क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस पेट्रोल के लिए हम अपनी जेब ढीली करते हैं वह दुनिया के कुछ हिस्सों में लगभग मुफ्त के बराबर है? भारी तेल भंडार और सरकारों द्वारा दी जाने वाली मोटी सब्सिडी के कारण ईरान, लीबिया और वेनेजुएला जैसे देशों में ईंधन की दरें न्यूनतम स्तर पर हैं। आइए जानते हैं कि मार्च 2026 के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है।

दुनिया के टॉप-3 सस्ते देश: जहां ₹3 में भर जाता है लीटर

  1. ईरान (सबसे सस्ता): फिलहाल ईरान दुनिया में नंबर-1 पर है। यहां पेट्रोल की कीमत महज ₹2.50 से ₹3 प्रति लीटर के बीच है। हालांकि तस्करी रोकने के लिए सरकार ने यहां 160 लीटर का 'कोटा सिस्टम' लागू किया है।

  2. लीबिया: उत्तरी अफ्रीका का यह देश दूसरे नंबर पर है। यहां औसतन ₹2.64 प्रति लीटर में पेट्रोल मिल रहा है।

  3. वेनेजुएला: एक समय नंबर-1 रहने वाला वेनेजुएला अब तीसरे पायदान पर है। यहां सब्सिडी के साथ कीमत करीब ₹3 प्रति लीटर है लेकिन 120 लीटर की सीमा पार करते ही रेट ₹40 तक पहुंच जाते हैं।

PunjabKesari

खाड़ी (Gulf) देशों का हाल: कुवैत है किंग

गल्फ सहयोग परिषद (GCC) देशों में पेट्रोल की कीमतों का मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां कुवैत सबसे आगे है:

यह भी पढ़ें: कितने दिन जिंदा रहता है एक स्पर्म? जानें कैसे बनता है और महिला के शरीर में क्यों टिकता है 5 दिनों तक?

देश अनुमानित कीमत (भारतीय रुपये में)
कुवैत ₹29 - ₹30
इराक ₹29 - ₹30
बहरीन ₹31 - ₹32
कतर ₹48 - ₹49
सऊदी अरब ₹50 - ₹51
ओमान ₹53 - ₹54

भारत बनाम पड़ोसी देश

ग्लोबल लिस्ट में भारत 73वें स्थान पर है जहां कीमतें ₹95 से ₹105 के बीच झूल रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल भारत के मुकाबले काफी सस्ता (करीब ₹80-84) है और वह वैश्विक सूची में 36वें स्थान पर आता है। वहीं अफ्रीकी देश अंगोला में भी ईंधन मात्र ₹27 प्रति लीटर के करीब है।

PunjabKesari

इतना बड़ा अंतर क्यों?

इस भारी अंतर के पीछे दो मुख्य कारण हैं:

  • कच्चे तेल का भंडार: ईरान और खाड़ी देशों के पास अपना तेल है जबकि भारत अपनी जरूरत का 80% से अधिक हिस्सा आयात करता है।

  • टैक्स और सब्सिडी: खाड़ी देश अपने नागरिकों को राहत देने के लिए भारी सब्सिडी देते हैं जबकि भारत में केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल पर भारी टैक्स वसूलती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News