Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 01:41 PM (IST)
नेशनल डेस्क : 3 मार्च की शाम आसमान में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद लाल रंग का दिखाई देगा। इस स्थिति को आम तौर पर 'Blood Moon' कहा जाता है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तो पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसी कारण चांद का रंग तांबे या गहरे लाल जैसा नजर आता है। यह दृश्य वैज्ञानिक रूप से सामान्य खगोलीय प्रक्रिया है, लेकिन लोगों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है।
क्यों बदलता है चांद का रंग?
पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं। पृथ्वी सूर्य की रोशनी को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है। हालांकि, पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरने वाली कुछ रोशनी मुड़कर चंद्रमा तक पहुंचती है। इसी वजह से चांद लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है।
ज्योतिष के अनुसार संभावित प्रभाव
ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, पूर्ण चंद्र ग्रहण का असर मन और भावनाओं पर पड़ता है। इस दौरान लोग ज्यादा सोच-विचार कर सकते हैं और खुद पर दबाव महसूस कर सकते हैं। कई लोग हर काम को बेहतर या परफेक्ट करने की कोशिश में मानसिक तनाव भी महसूस कर सकते हैं। ऐसे समय में धैर्य और मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी माना जाता है। बताया जा रहा है कि यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, जिसे जिम्मेदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास से जुड़ा माना जाता है।
यह भी पढ़ें - इस वजह से खामेनेई ने 45 साल तक छिपाकर रखा अपना दाहिना हाथ, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग
इन राशियों पर ज्यादा असर
1. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के सोचने और बातचीत के तरीके में बदलाव आ सकता है। नई जिज्ञासा बढ़ेगी और चीजों को गहराई से समझने की इच्छा होगी। रिश्तों में संवाद का तरीका बदलेगा, जिससे कुछ संबंध मजबूत हो सकते हैं, जबकि कुछ में दूरी भी आ सकती है।
2. कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आत्ममंथन का हो सकता है। वे अपनी परफेक्शन की आदत और काम के दबाव पर विचार कर सकते हैं। यह समय खुद को स्वीकार करने और मानसिक आराम लेने का संकेत देता है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
3. धनु राशि
धनु राशि के लोग जीवन के बड़े फैसलों पर ध्यान दे सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर विचार होगा और कुछ पुराने विचार बदल सकते हैं। दोस्तों और करीबी लोगों के साथ रिश्तों में नई समझ विकसित हो सकती है।
4. मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय आध्यात्मिक सोच को मजबूत करने का है। वे अपने अंदर की आवाज को सुनकर फैसले लेने की कोशिश करेंगे। भावनात्मक संतुलन बनाने और जीवन के उद्देश्यों को समझने का यह अच्छा अवसर माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें - बिना खेले भारत हो सकता है फाइनल से बाहर, सामने आया ये बड़ा कारण
क्या रखें ध्यान?
चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है। इसे लेकर वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दोनों तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे समय में मानसिक शांति बनाए रखना, सकारात्मक सोच रखना और जरूरी फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर माना जाता है।
