दुनिया के कई देशों के मुकाबले भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं महिलाएं, देखिए डाटा

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 01:48 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत में कहा जाता है-यत्र नार्यास्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। भारत में नारी को देवी के रूप में देखा और पूजा जाता है। लेकिन महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं को देखकर लग रहा है कि क्या सच में औरतें भारत में सुरक्षित हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित तौर पर एक युवती के साथ हुए गैंगरेप से एक बार फिर से पूरे देश में रोष और गुस्सा है। संसद से सड़क तक हाथरस मामले की गूंज है, हर कोई पीड़िता के परिवार को न्याय और दोषियों के लिए सजा की मांग कर रहा है। इसी बीच आईआईएम रोहतक ( IIM Rohtak ) ने विभिन्न देशों में बलात्कार की घटनाओं पर डेटा का अध्ययन करने का प्रयास किया और समीक्षा की कि भारत महिलाओं के खिलाफ अपराध के प्रबंधन में कैसा है।

PunjabKesari

आईआईएम रोहतक का जो डाटा सामने आया है और देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या वाकई महिलाएं भारत में असुरक्षित हैं। आईआईएम रोहतक की एक टीम ने भारत समेत दुनियाभर के देशों का डाटा शेयर किया और बताया कि किस देश में रेप की दर क्या है।  रेप की दर की गणना प्रति 100,000 जनसंख्या पर बलात्कार की घटनाओं की संख्या के रूप में की जाती है। आईआईएम रोहतक ने G-8 देशों, कुछ अन्य विकसित देशों और कुछ विकासशील देशों में बलात्कार की दर को दर्शाया गया है। डेटा को विश्व जनसंख्या समीक्षा वेबसाइट से प्राप्त किया गया था।

PunjabKesari

डाटा के मुताबिक विकसित और विकासशील देशों की तुलना में भारत में रेप की दर काफी कम (1.8) है। वहीं संयुक्त राज्य में रेप की दर 27.3 है। यह डाटा सच में हैरान कर देने वाला है। इस डाटा में भारत 28वें नंबर पर है यानि कि देश में महिलाओं की स्थिति उतनी खराब नहीं जितनी दुनियाभर के अन्य देशों में हैं। सबसे ज्यादा महिला के साथ बुरा व्यवहार साउथ अफ्रीका में होता है और दूसरे नंबर पर स्वीडन, तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया है। डाटा के मुताबिक भारत महिलाओं की खराब स्थिति के लिए टॉप 10 में भी नहीं है। 

PunjabKesari

भारत में बलात्कारी को सजा
आईआईएम रोहतक टीम के मुताबिक उन्होंने अमेरिकी डेटा के साथ भारतीय डेटा की तुलना करने का प्रयास किया। RAINN (बलात्कार, दुर्व्यवहार और अनाचार राष्ट्रीय नेटवर्क) संयुक्त राज्य का सबसे बड़ा यौन-विरोधी संगठन है। डाटा के मुताबिक अमेरिका में केवल 9% बलात्कारियों पर मुकद्दमा चलाया जाता है और केवल 3 से 6% बलात्कारी एक दिन जेल में बिताते हैं। वहीं भारत में, सजा की दर लगभग 27% है और यहां तो दोषियों को फांसी तक दे दी जाती है।

PunjabKesari

भारत में महिलाओं पर सर्वे
वहीं भारत में महिलाओं की स्थिति जाने के लिए टीम ने महिलाओं पर एक सर्वे भी किया। भारत में 1004 महिलाओं पर एक सर्वे किया गया। सर्वे में शामिल सभी महिलाएं शहरों से थीं। यह सर्वे 21 से 35 साल की उम्र की महिलाओं पर किया गया।

  • सर्वे के मुताबिक 74.5% महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी यौन हिंसा की सूचना अधिकारियों को तुरंत देंगी। 
  • सर्वेक्षण के दो दिलचस्प निष्कर्ष यह हैं कि लगभग 68% महिलाओं ने कहा कि वे इस मामले को एक गैर-कानून-प्रवर्तन अधिकारी (मित्र / परिवार / रिश्तेदार / परिचित / लोकपाल) को रिपोर्ट करेंगी।
  • इसके अलावा 21.4% ने कहा कि ऐसी घटना होने पर रिपोर्ट करने के लिए उनको परिवार का साथ नहीं मिलेगा।

PunjabKesari

ऐसे में इस डाटा से समझा जा सकता है कि भारत महिलाओं के लिए उतना असुरक्षित नहीं है जितना माना जाता है। अब भारत में महिलाएं अपने पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती हैं और इंसाफ के लिए लड़ती भी हैं। इतना ही नहीं देश में रेप जैसी घटनाओं पर कड़ी सजा का प्रावधान है इसका सबसे बड़ा उदाहरण दिल्ली का निर्भया केस है। निर्भया के सभी आरोपियों को मार्च 2020 में फांसी दी गई थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Related News