कैमरे में कैद हुआ हैरान कर देने वाला वाकया, 20 लाख बार देखा गया वीडियो

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2016 - 08:16 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक एयरपोर्ट का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है जिसे एक दिन में इसे 20 लाख बार देखा जा चुका है। दरअसल, वीडियो में एक लाइव शो के दौरान महिला को गायब होते हुए देखा जा सकता है।
 
यह वीडियो नॉर्वे के टीवी चैनल पर स्पोट्र्स सेंटर के लिए चल रहे एक इंटरव्यू का है। एक शख्स एयरपोर्ट पर टीवी चैनल के लिए इंटरव्यू दे रहा था। पीछे एक महिला अपने लगेज लेकर जा रही थी। उसके पीछे एक महिला नजर आ रही थी। दोनों महिलाओं ने आपस में बात भी की, लेकिन देखते ही देखते वो महिला गायब हो गई।
 
दरअसल इस वीडियो की पूरी हकीकत यह है कि महिला कहीं गायब नहीं हुई बल्कि दूसरी महिला से बात करते ही वह भी मुड़ कर उसके साथ ही आगे बढ़ गई, लेकिन आगे वाली महिला के पीछे छुप जाने के कारण वह कैमरे की नजर से बच गई।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News