VIDEO: महिला ने केजरीवाल से पूछा- सर आपने मफलर क्यों नहीं पहना? दिल्ली सीएम ने दिया मजेदार जवाब
punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 02:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में MCD चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर अपने मफलर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री चिराग इलाके में एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। वोट मांगने के लिए जब केजरीवाल एक गली में पहुंचे तो उन्हें उनके समर्थकों ने घेर लिया। इसी दौरान एक महिला ने केजरीवाल से पूछा- सर आपने मफलर क्यों नहीं पहना है?
“सर, आपने Muffler नहीं पहना?”🧣
— AAP (@AamAadmiParty) November 29, 2022
जनता का CM @ArvindKejriwal: अभी तक उतनी ठंड नहीं आई। 😊 pic.twitter.com/2LSjN25Y69
दरअसल, इन दिनों दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रचार अभियान में डटे हुए हैं। अपने डोर टू डोर कैंपेन के दौरान जब वह चिराग इलाके में पहुंचे, तो वहां महिला कार्यकर्ता ने केजरीवाल से पूछा सर आपने आपने मफलर क्यों नहीं पहना है? महिला के सवाल को सुनकर केजरीवाल ने भी जोर से ठहाका लगाया और कहा अभी ठंड नहीं आई है, इसलिए नहीं पहना। इसके बाद केजरीवाल ने महिला के साथ एक सेल्फी क्लिक की और प्रचार के लिए आगे बढ़ गए। आम आदमी पार्टी ने इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
चार दिसंबर को मतदान, सात को नतीजे
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है, जबकि सात दिंसबर को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। इस चुनाव में मुकाबला आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा। बीजेपी लगातार बीते 15 सालों से एमसीडी पर राज कर रही है, और अपनी सत्ता बरकरार रहने के लिए दिल्ली में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। दूसरी ओर आप पार्टी बीजेपी को हटाकर एमसीडी की सत्ता अपने हाथों में लेना चाहती है।