''वो क्या जाने मोहब्बत क्या होती है'', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कसा तंज

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 05:06 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछता हूं जो देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि देश में नफरत है, देश में नफरत को कौन जन्म दे रहा है? देश में नफरत है कहकर भारत को बदनाम किया जा रहा है। आपको क्या हो गया है राहुल जी ? उन्होंने कहा कि नफरत पैदा कर के राहुल गांधी जी सत्ता प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने कभी जाति, पंथ और मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं किया। भारत की आजादी में सभी ने योगदान दिया। राहुलजी लोगों के बीच जाकर मोदीजी और भाजपा के प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा है, जो चाहे आंखे दिखाकर निकल जाए। दुनिया में भारत की हैसियत बढ़ी है। दुनिया की नजरों में हमारा भारत कमजोर भारत नहीं रहा है। दुनिया की नजरों में हमारा भारत अब ताकतवर भारत बन गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमारे सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल खड़ा करते हैं। क्या-क्या बातें कांग्रेस के नेताओं ने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं...रक्षा मंत्री होने के नाते मैं खुलकर नहीं बता सकता लेकिन इतना कह सकता हूं कि हमारी सेना ने जो काम किया है। वो काबिलेतारीफ है। 

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब बदल चुका है। उन्होंने कहा कि ये बार-बार सेना के बारे में बात करते हैं। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद ऊंचा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अब भारत की बात दुनिया सुनती है। आज भारत के बारे में अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। वो भारत जोड़ने के लिए निकले हैं।

सिंह ने कहा कि भारत जो टूटना था टूट चुका। 1947 में भारत के दो टुकड़े हो गए। हमारे पूर्वजों की इच्छा थी कि भारत टूटना नहीं चाहिए। आज राहुल गांधी चारों तरफ कह रहे हैं कि भारत में नफरत ही नफरत चारों तरफ है। कहां उनको नफरत दिखाई दे रही है। पूरी दुनिया में कांग्रेस के नेता भारत को बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी कहते हैं कि भारत में नफरत ही नफरत है। राहुल जी आपको हो क्या गया है। राहुल गांधी नफरत पैदा कर सत्ता हासिल करना चाहते हैं। नफरत फैलाकर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। भारत जाति, पंथ मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं किया। जो भी भारत में पैदा हुआ है, वो सब भाई-भाई हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हैं कि नफरत-नफरत की बात करके भारत की छवि को खराब करने की कोशिश मत करिए। देश के लोगों के बीच जाकर भाजपा के प्रति नफरत पैदा करते हैं। सारी दुनिया में छवि बन रही है कि भारत में नफरत-नफरत है। रक्षा मंत्री ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि नफरत की बाजार में मोहब्बत की बेचने के लिए निकला हूं। वो क्या समझें मोहब्बत क्या होती है? राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं समाज और देश के बनाने के लिए राजनीति की जानी चाहिए। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News