बिना एक भी चुनाव लड़े इस नए चेहरे को मिला मंत्री पद, मीडिया के सामने आते ही दिखा दिए तेवर
punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 01:15 PM (IST)
नेशनल डेस्क : बिहार की नई सरकार में शामिल हुए नए मंत्री दीपक प्रकाश शपथ के बाद पहले ही दिन चर्चा में आ गए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिना विधानसभा चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण करते समय मीडिया कर्मियों के साथ तीखी टिप्पणी कर दी। स्वागत और फोटो सेशन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे चैंबर से बाहर जाएं क्योंकि वे 'समय बर्बाद कर रहे हैं।' उनके इस व्यवहार पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी
नई नीतीश कुमार सरकार में दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पदभार संभालते समय उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी सहयोग की उम्मीद जताई और कहा कि विभाग के अधूरे कामों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
VIDEO | Patna, Bihar: RLM leader Deepak Prakash takes charge as Minister of Panchayati Raj Department.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xUPGSOxHp9
NDA ने जीता बहुमत, नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री
हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 200 से अधिक सीटें जीतकर आराम से बहुमत हासिल किया। इसके बाद गठबंधन ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया और वे 10वीं बार मुख्यमंत्री बने। इस नई सरकार में सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 6 विधायकों पर 1 मंत्री के फार्मूले के तहत मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए गए। इसी क्रम में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी कैबिनेट रैंक के साथ मंत्री बनाया गया।
VIDEO | Patna: After taking oath as Bihar Minister, RLM leader Deepak Prakash says, “I would like to thank my leader and father Upendra Kushwaha for giving me this opportunity, and I extend my gratitude to all the leaders and workers of the party. I am getting an opportunity to… pic.twitter.com/5SAImcKgU2
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
शपथ के बाद मंत्री का बयान
शपथ ग्रहण के बाद दीपक प्रकाश ने पिता उपेंद्र कुशवाहा और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का मौका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने जनता के लिए ईमानदारी से काम करने का वादा भी किया।
