Weather Update: मार्च में फिर बदला मौसम… कल भी बरसेंगे बादल या गिरेंगे ओले? जानिए कब तक रहेगा यह असर
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 10:41 PM (IST)
नेशनल डेस्कः मार्च के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती है, इस बार मौसम ने सभी को चौंका दिया है। महीने की शुरुआत में गर्मी का असर दिखा, लेकिन पिछले 2-3 दिनों में अचानक ठंड, बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। उत्तरी पाकिस्तान से लेकर भारत के कई राज्यों- राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक मौसम बदला हुआ है। वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है।
क्यों बदला मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। यह सिस्टम उत्तर पाकिस्तान से लेकर दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक सक्रिय है, जिसकी वजह से बादल, बारिश, ओले और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं।
IMD का ताजा अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश। इन राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी बिजली और गरज के साथ बारिश का अनुमान है।
⚠️ IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 20, 2026
Scattered thunderstorm activities accompanied with Gusty winds likely to continue over Central India and East India till 21st March along with isolated hailstorm activity over Madhya Pradesh, Vidarbha, Chhattisgarh, Bihar and Jharkhand on 20th March and… pic.twitter.com/lgbTWaQRiV
इन राज्यों में ओले गिरने का खतरा
IMD के अनुसार:
-
20 मार्च: मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड
-
20–21 मार्च: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा
इन इलाकों में तेज आंधी, गरज और ओलावृष्टि हो सकती है।
कब तक रहेगा खराब मौसम?
मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार:
-
20 मार्च: बादल और हल्की बारिश
-
21–22 मार्च: आंशिक बादल
-
23–25 मार्च: मौसम साफ, धूप निकलेगी
इन दिनों तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 33°C तक पहुंच सकता है।

दिल्ली-NCR में ठंड की वापसी
दिल्ली-NCR में पिछले दो दिनों से मौसम ठंडा बना हुआ है:
-
हवा की रफ्तार: 30–40 किमी/घंटा (कभी-कभी 50 किमी/घंटा)
-
अधिकतम तापमान: करीब 25°C
-
न्यूनतम तापमान: करीब 13°C
-
आसमान में बादल और हल्की बारिश
प्रदूषण में राहत, लेकिन सावधानी जरूरी
बारिश और तेज हवाओं की वजह से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है और तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है। इसलिए लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
