'आरे कॉलोनी' पर बोले उद्धव ठाकरे, पेड़ों का कत्ल करने वालों को सरकार बनने के बाद देखेंगे

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2019 - 05:07 AM (IST)

मुंबईः मुंबई मेट्रो फेज-3 का कार शेड बनाने के लिए रास्ता साफ करने को लेकर आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जा रहे हैं। इसका विरोध करने वाले 75 से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस पर शिवसेना पक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सरकार बनने के बाद वृक्ष का कत्ल करने वाले को देखेंगे।
PunjabKesari
शिवसेना प्रमुख ने कहा, जो कोई यह कर रहा है, इन पर मैं बात करूंगा। आरे पर मैं अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। इस पर आज नहीं बोलूंगा। सही समय पर बोलूंगा। उन्होंने कहा “आरे का विषय छोड़ा नहीं है।”
PunjabKesari
'आरे कालोनी' में मेट्रो कारशेड के निर्माण के लिए पेड़ काटने की कार्यवाही का शुक्रवार रात से जबरदस्त विरोध हो रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 29 को गिरफ्तार कर लिया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आरे कॉलोनी में धारा 144 लगा दी गई है।
PunjabKesari
हंगामा शुक्रवार रात को शुरू हुआ जब  मुंबई मेट्रो साइट पर पेड़ काटने का काम शुरू हुआ तो पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे लोग वहां आ पहुंचे। प्रदर्शनकारी पेड़ (Trees) काटने के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उन्होंने उस बाउंड्री में भी घुसने की कोशिश की जहां पेड़ काटे जा रहे थे।
PunjabKesari
दरअसल, पेड़ काटने की कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के शुक्रवार को दिए गए आदेश के बाद शुरू हुई। मुंबई  के आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड बनाए जाने के खिलाफ दायर चार याचिकाओं को शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक सिरे से खारिज कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News