क्या महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन, CM उद्धव की टास्क फोर्स के साथ बैठक खत्म- दो दिन में फैसला संभव

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 08:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क- महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस महामारी के कोहराम मचा रखा है। यहां के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर कैसे ब्रेक लगाई जाए इसे लेकर सीएम उद्धव ठाकरे मीटिंग कर रहे हैं। चर्चा के दौराम सीएम 8 दिन के लॉकडाउन के पक्ष में दिखे। जबकि टास्क फोर्स के अधिकारियों ने कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए 14 दिनों के कड़े लॉकडाउन लगाने की बात कही। महाराष्‍ट्र में लॉकडाउन को लेकर एक से दो दिन में फैसला हो सकता है। 

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कोरोना की स्थिति पर लगाम कैसे लगाई जाए इसे लेकर शनिवार को उपायों पर चर्चा की। उद्धव सरकार हफ्ते के सातों दिन लॉकडाउन के पक्ष में है।  राज्‍य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आज कहा, ‘सर्वदलीय बैठक में हालांकि लॉकडाउन पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री सख्त लॉकडाउन के पक्ष में लगते हैं।’ बैठक में दो घंटे से भी ज्यादा समय तक राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा हुई। सूबे की सरकार ने राज्य में फिलहाल शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना का हाल
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 55,411 नये मामले सामने आये और राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,43,951 पहुंच गई। वहीं संक्रमण से एक दिन में 309 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 57,638 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में इस समय 5,36,682 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एक दिन में कुल 53,005 लोगों को अस्पतालों से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और इस तरह महाराष्ट्र में अब तक कुल 27,48,153 लोग संक्रमण के प्रकोप से उबर चुके हैं। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News