तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की पत्नी भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 02:19 AM (IST)

हैदराबादः तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी. दामोदर राजनरसिम्हा की पत्नी और सामाजिक कार्यकर्ता पद्मिनी रेड्डी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। राजनरसिम्हा अविभाजित आंध्रप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री थे।

PunjabKesari

भाजपा में पद्मिनी रेड्डी का स्वागत करते हुए राज्य इकाई के अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने कहा कि मेडक क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और महिलाओं के बीच कार्यों के माध्यम से उन्होंने काफी ख्याति अर्जित की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक ऐसी महिला को देश का रक्षा मंत्री (निर्मला सीतारमण) बनाया है जिनकी शादी तेलुगु परिवार में हुई है और उन्होंने एक अन्य महिला को लोकसभा अध्यक्ष (सुमित्रा महाजन) बनाया है।

PunjabKesari

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पद्मिनी रेड्डी राजग सरकार के अच्छे कार्यों की सराहना करती हैं इसलिए वह पार्टी में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने महिलाओं के हितों में कई कदम उठाए जिसमें ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, मातृत्व छुट्टी में बढ़ोतरी आदि शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News