राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का जिम्मेदार कौन? CRPF ने गृह मंत्रालय को दिया यह जवाब

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 11:27 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई चूक पर  सीआरपीएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को बताया कि राहुल गांधी ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है। सीआरपीएफ के मुताबिक, कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहुल गांधी की सुरक्षा में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, इतना ही नहीं सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया।

 

सीआरपीएफ ने कहा कि सुरक्षा तब ही कारगर साबित होती है, जब उसे पाने वाले निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें लेकिन राहुल गांधी ने इसका कई बार उल्लंघन किया। सीआरपीएफ ने कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय को बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक ही राहुल गांधी की सुरक्षा का इंतजाम किया गया था और उनकी तरफ सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरती गई। CRPF के मुताबिक, प्रत्येक दौरे के लिए अग्रिम सुरक्षा संपर्क (ASL) भी किया जाता है।

 

राहुल गांधी की दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा से पहले 22 दिसंबर को सभी हितधारकों को शामिल कर ASL किया गया था। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई थी। CRPF ने बताया कि कई मौकों पर राहुल गांधी की ओर से निर्धारित नियमों का उल्लंघन हुआ है और इस बारे में समय-समय पर जानकारी दी गई है।

 

कांग्रेस ने लगाया था आरोप

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाया था।  कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है।

 

चिट्ठी में लिखा गया कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची, उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है लेकिन भारत यात्रा में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा। वेणुगोपाल ने लिखा, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News