कौन हैं मोहन चरण माझी? जिन्हें भाजपा ने बनाया ओडिशा का मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 08:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में नामित भाजपा के आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने लगभग तीन दशक पहले एक गांव के सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। आदिवासी बहुल और खनिज समृद्ध क्योंझर जिले के रायकला गांव से ताल्लुक रखने वाले एक चौकीदार के बेटे माझी (52) चार बार - वर्ष 2000, 2004, 2019 और 2024 - ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए हैं।

ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त माझी वर्ष 1997-2000 तक गांव के प्रधान रहे। वर्ष 2000 में क्योंझर से विधायक चुने जाने से पहले माझी भाजपा के आदिवासी मोर्चा के सचिव भी थे। हालिया विधानसभा चुनाव में मोहन माझी ने बीजद की मीना माझी को हराकर क्योंझर सीट बरकरार रखी। पिछली ओडिशा विधानसभा में वह विपक्ष के मुख्य सचेतक थे और कई अहम मुद्दों पर बीजद सरकार के खिलाफ मुखर रहे थे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में माझी ने कहा, ‘‘भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, भाजपा ने ओडिशा में बहुमत हासिल किया और राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मैं राज्य के 4.5 करोड़ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया।'' माझी ने कहा कि भाजपा ओडिशा के लोगों के भरोसे का सम्मान करेगी। भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नयी सरकार बुधवार को यहां जनता मैदान में शपथ लेगी। भा

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News