विकसित भारत की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 12:16 PM (IST)
नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं मेहनती लोग 'विकसित भारत' की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में ओडिशा का अमूल्य योगदान हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहा है।
Warm greetings to the people of Odisha on Odisha Day! This occasion celebrates the state’s rich cultural heritage, timeless traditions, and the resilience of its people. Odisha’s invaluable contribution to India’s freedom struggle and nation-building continues to inspire all of…
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 1, 2026
वर्ष 1936 में आज ही के दिन अलग राज्य के रूप में गठन की याद में ओडिशा दिवस या 'उत्कल दिवस' मनाया जाता है। उड़ीसा का नाम वर्ष 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया। राष्ट्रपति ने कहा, ''ओडिशा दिवस के अवसर पर ओडिशा के सभी भाई-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन परंपराएं तथा ओडिशावासियों के धैर्य और सहनशीलता की पहचान इस दिवस में झलकती है। विकसित भारत के निर्माण में कुशल और मेहनती ओडिशावासियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।'' उन्होंने कहा, ''मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से ओडिशा के लोगों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हूं।''
