Holi School Holiday 2026: 3 या 4 मार्च होली पर कब बंद रहेंगे स्कूल? कन्फ्यूजन दूर करने के लिए यहाँ देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 01:35 PM (IST)

Holi School Holiday 2026: त्योहार नजदीक आते ही स्कूलों में बच्चों में छुट्टी में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आपको बता दें कि इस साल होली का मुख्य पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि होलिका दहन 3 मार्च (मंगलवार) को है। मार्च के पहले हफ्ते में पड़ने वाले इस त्यौहार के कारण कई राज्यों में 'लॉन्ग वीकेंड' जैसी स्थिति बन रही है, जिससे लोग परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बना रहे हैं।
PunjabKesari

राज्यवार छुट्टियों की जानकारी इस प्रकार है-  
विभिन्न राज्यों के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की स्थिति कुछ इस प्रकार है:
उत्तर प्रदेश:  यूपी शिक्षा विभाग के वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह में कई अवकाश मिल सकते हैं।
•    1 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
•    2 मार्च: कैलेंडर में होलिका दहन के लिए अवकाश का उल्लेख है।
•    4 मार्च: होली की मुख्य छुट्टी।

PunjabKesari

(नोट: चूंकि होलिका दहन 3 मार्च को होने की संभावना है, इसलिए 3 मार्च की छुट्टी को लेकर अभी छात्रों में संशय बना हुआ है।)
 बिहार: बिहार में छुट्टियों का गणित काफी स्पष्ट है। राज्य के 2026 के कैलेंडर के अनुसार
•    1 मार्च: रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे।   
•    3 और 4 मार्च: होलिका दहन और मुख्य होली के उपलक्ष्य में लगातार दो दिन स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।      

दिल्ली: देश की राजधानी में भी छात्रों को मौज होने वाली है।
•    1 मार्च: रविवार की छुट्टी।
•    3 मार्च: होलिका दहन का अवकाश। 
•    4 मार्च: होली की छुट्टी।
•    यहाँ 2 मार्च (सोमवार) को अवकाश लेकर अभिभावक चार दिनों के एक लंबे ब्रेक की प्लानिंग कर सकते हैं।

PunjabKesari

क्या बन रहा है 'लॉन्ग वीकेंड' का संयोग?

इस साल 1 मार्च को रविवार है। यदि किसी राज्य में 2 और 3 मार्च की भी छुट्टी घोषित होती है, तो छात्रों को लगातार 4-5 दिनों का अवकाश मिल सकता है। आधिकारिक पुष्टि के लिए अभिभावकों को अपने स्थानीय स्कूल या संबंधित जिला प्रशासन के आदेशों पर नजर रखनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News