लड़की ने शादी से किया इनकार तो बदल दी दुल्हन, जयमाला के समय दूल्हे ने किया हंगामा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 02:35 PM (IST)

बिहार : घर में शादी का जश्न चल रहा था, जयमाला के लिए मंच पर दूल्हा तैयार था, लेकिन दुल्हन के आते ही हंगामा मच गया। दूल्हे ने शादी से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि लड़की बदल दी गई है। यह सुनकर सभी बाराती स्तब्ध रह गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

PunjabKesari

जयमाला के वक्त दुल्हन को देख भड़का दूल्हा
दरअसल मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है जहां शुक्रवार की रात गायघाट से दूल्हा और बाराती धूमधाम से बरूराज के धूम नगर पहुंचे। दुल्हन के घर पर बारातियों का जोरदार स्वागत हुआ। दूल्हा और बाराती के साथ समधी का भी खूब आदर-सत्कार हुआ। लेकिन, जयमाला के वक्त मंच पर दुल्हन को देखकर दूल्हा भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। जयमाला से पहले दुल्हन को देखते ही दूल्हे ने बवाल कर दिया। दुल्हन के परिवार वाले चुप खड़े थे और लड़का दुल्हन बदल देने का आरोप लगा रहा था। असल में, जयमाला के लिए दुल्हन की छोटी बहन को तैयार कर मंच पर भेज दिया गया था। बाराती और मेहमान इस स्थिति को समझ नहीं पा रहे थे।

मामला गर्माता देख लड़के वालों ने पुलिस को बुलाया
मामला गर्माता देख लड़के वालों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने पर मामला खुला। हुआ ये कि मुजफ्फरपुर के गायघाट के टुनटुन कुमार की शादी धूम नगर बखरी की सपना कुमारी से तय हुई थी। बारात के आने पर सपना को लहंगा पसंद नहीं आया और उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी।जब सपना ने शादी से मना कर दिया, तो उसकी छोटी बहन को दुल्हन बनाकर जयमाला के लिए भेज दिया गया। स्टेज पर पहुंची दुल्हन को देखकर टुनटुन ने उसे पहचान लिया और हंगामा खड़ा कर दिया।स्थानीय बरूराज थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा नहीं रुका। जिसके बाद सभी को थाने लाया गया।

PunjabKesari

थाना परिसर स्थित मंदिर में टुनटुन और सपना की शादी हुई
थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे की पहल पर थाना परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर में टुनटुन और सपना की शादी कराई गई। घंटों समझाने के बाद लड़के की पसंद की दुल्हन से शादी संपन्न हुई। पुलिस की मौजूदगी में कन्यादान से लेकर विदाई तक की रस्में पूरी की गईं। खुद थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने विदाई के वक्त शगुन के साथ दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर विदा किया।

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए पंजाब केसरी के व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ें Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News