सुहागरात पर दुल्हन की डिमांड सुनकर दूल्हे की हालत हो गई खराब, फिर लाइव वीडियो में...

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 07:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दुल्हन की खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। शादी की पहली ही रात, उसने अपने पति से 5 लाख रुपए नकद और संपत्ति के कागजात अपने नाम करने की मांग की। जब परिवार ने दुल्हन से बात की और उसका भरोसा जीत लिया, तब उसने स्वीकार किया कि यह उसकी तीसरी शादी है। पहले भी वह अपने परिवार के साथ मिलकर ऐसे ही दो घरों को ठग चुकी है।
 

यह भी पढ़ें: गोलगप्पे बनाने के लिए पैरों से गूंथा आटा, स्वाद बढ़ाने के लिए हार्पिक और यूरिया का भी इस्तेमाल... VIDEO वायरल


लुटेरी दुल्हन का अपराध कबूल करने वाला वीडियो रिकॉर्ड
पीड़ित परिवार ने दुल्हन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें वह अपने अपराधों को कबूल रही थी। वीडियो के आधार पर परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह लुटेरी दुल्हन दिल्ली की रहने वाली है और उसकी शादी नवरात्रि के दौरान बागपत के सिसाना गांव के युवक से हुई थी।

तीसरी शादी और ठगी की साजिश
लाइव वीडियो में दुल्हन ने कबूल किया कि यह उसकी तीसरी शादी है। उसकी योजना शादी के बाद अपने ससुराल वालों को सामूहिक दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलने की थी। वह करवाचौथ के दिन अपने मायके जाती और ससुराल वालों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर देती। इसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का प्लान बना चुकी थी।

यह भी पढ़ें: NEET UG की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, पंखे से लटका मिला शव​​​​​​​


परिवार की सतर्कता से साजिश का भंडाफोड़
परिवार ने समय रहते सावधानी बरतते हुए इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया और लुटेरी दुल्हन की चालाकी को सामने लाया। फिलहाल, परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News