क्या होगा अगर भारत और अमेरिका का व्यापार रुक जाए... दोनों में से किसे होगा बड़ा घाटा?

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 04:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत और अमेरिका दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों के बीच हर साल अरबों डॉलर का व्यापार होता है। ऐसे में अगर किसी कारण से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पूरी तरह बंद हो जाए तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसका ज्यादा असर किस पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Heavy Rain Alert: 17, 18, 19, 20, 21, 22 अगस्त तक होगी आफत की बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

भारत पर पड़ेगा बड़ा असर

भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका की तुलना में काफी छोटी है और वह वैश्विक व्यापार पर ज्यादा निर्भर है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। यहां से भारत Pharmaceuticals (दवाइयां), IT सेवाएं, कपड़ा और रत्न-आभूषण जैसे उत्पाद बड़ी मात्रा में भेजता है। अगर अचानक व्यापार रुक जाता है तो इन उद्योगों को बड़ा झटका लगेगा। कंपनियों की कमाई घटेगी और लाखों नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। विदेशी मुद्रा भंडार, निवेश और स्टार्टअप सेक्टर पर भी नकारात्मक असर होगा।

यह भी पढ़ें - मातम में बदला कृष्ण जन्माष्टमी का जश्न... दही हांडी के दौरान 2 गोविंदा की मौत जबकि 95 लोग...

आंकड़े क्या कहते हैं?

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच कुल व्यापार लगभग 118 अरब डॉलर का रहा।

  • भारत ने अमेरिका को करीब 77 अरब डॉलर का निर्यात किया।
  • वहीं अमेरिका से लगभग 41 अरब डॉलर का आयात किया।

इस तरह भारत को अमेरिका के साथ लगभग 36 अरब डॉलर का ट्रेड सरप्लस मिला।अगर व्यापार बंद हो गया तो भारत का सबसे बड़ा ग्राहक बाजार खत्म हो जाएगा। खासकर IT सेक्टर को भारी नुकसान होगा, क्योंकि उसकी कमाई का करीब 60% हिस्सा अमेरिका से आता है।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी! सोना हुआ सस्ता... हफ्तेभर में घटा ₹1900 दाम, जानिए 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का नया प्राईस

अमेरिका को क्या नुकसान होगा?

अमेरिका को भारतीय दवाइयों, खासकर जेनरिक मेडिसिन्स, महंगी पड़ेंगी। इसके अलावा कपड़ा और कुछ अन्य वस्तुओं के लिए भी नए सप्लायर ढूंढने पड़ेंगे। हालांकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था बड़ी और विविध है, और उसके पास कई अन्य व्यापारिक साझेदार भी हैं। इस वजह से वह इस नुकसान से जल्दी उबर सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News