2026 की डरावनी भविष्यवाणी! इस देश में आएगा मौत का तूफान, बहेगी खून की नदियां, जानें क्या-क्या होगा आने वाले साल में?

punjabkesari.in Thursday, Dec 04, 2025 - 11:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क। साल 2026 की शुरुआत में अभी लगभग 27 दिन बाकी हैं लेकिन इससे जुड़ी भविष्यवाणियों ने अभी से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाज़ार गर्म कर दिया है। बाबा वेंगा (Baba Vanga) और फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस (Michel de Nostredame) जैसे लोगों ने अपनी किताबों में जो बातें लिखी थीं उनमें साल 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियां अब खौफ का माहौल पैदा कर रही हैं।

नास्त्रेदमस और उनकी लेस प्रोफेटिज

माइकल दि नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के सेंट रेमी गांव में हुआ था और 1566 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी किताब 'लेस प्रोफेटिज' (Les Prophéties) में लिखी गई भविष्यवाणियों को लेकर दावा किया जाता है कि उनमें से ज़्यादातर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने 2026 के लिए जिन कई घटनाओं का ज़िक्र किया है उन्हें जानने के बाद इंटरनेट पर लोग खौफ खाए बैठे हैं।

PunjabKesari

स्विट्जरलैंड में खून की नदियां

माइकल दि नास्त्रेदमस की एक खौफनाक भविष्यवाणी के अनुसार, स्विट्जरलैंड का तिचीनो (Ticino) शहर खून से भर जाएगा और वहां बड़ी तबाही मचेगी। तिचीनो शहर में बड़ी संख्या में जंगल, ग्लेशियर और झीलें हैं। हालांकि कोई नहीं जानता कि इस जगह का नाम नास्त्रेदमस की किताब में क्यों आया है लेकिन वहां के लोग इस भविष्यवाणी को लेकर काफी डरे हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: जानिए Baba Vanga के बाद किन 'बाबाओं' की भविष्यवाणियां आज भी मचाती हैं खलबली, रहस्य से भरी वो हस्तियां जिनकी बात हुई सच!

 

तीसरा विश्वयुद्ध और सात महीने का संघर्ष?

नास्त्रेदमस की जो अगली भविष्यवाणी सबसे ज़्यादा चर्चा में है वह एक बड़े वैश्विक युद्ध (Global Conflict) से संबंधित है:

महायुद्ध: भविष्यवाणी के मुताबिक आने वाले साल 2026 में एक बड़ा युद्ध हो सकता है जो भयंकर तबाही का कारण बनेगा। लोग इसे तीसरा विश्वयुद्ध (World War III) कह रहे हैं जो दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच लड़ा जाएगा।

अवधि: भविष्यवाणी के अनुसार यह युद्ध 7 महीने तक चलेगा।

जानकारों का मत: कुछ जानकारों का मानना है कि यह भविष्यवाणी आने वाले साल 2026 के लिए एकदम सटीक बैठ रही है। उनका मानना है कि अमेरिका, रूस और चीन जैसे बड़े देश एक-दूसरे पर हमला कर सकते हैं।

PunjabKesari

 

सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और डर दोनों का विषय बनी हुई हैं:

यूज़र्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "अगर नास्त्रेदमस का लिखा सही हुआ तो भयंकर तबाही मचेगी।" वहीं एक और यूज़र ने निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, "2025 इतना बुरा निकला है तो 2026 में क्या ही होगा।" एक मज़ेदार कमेंट में एक यूज़र ने लिखा, "मैं तो हिमालय जा रहा हूं, जब दुनिया खत्म हो जाए तब बता देना।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News