Umrah vs Hajj: उमराह क्या होता है? क्यों जाती है भारी संख्या में भीड़ सऊदी अरब, जानें हज और उमराह में फर्क

punjabkesari.in Monday, Nov 17, 2025 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सऊदी अरब में उमराह यात्रा पर गए भारतीय नागरिकों के साथ एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में अब तक 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस दुखद घटना के बाद आम लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर उमराह क्या होता है और लोग बड़ी संख्या में इसकी यात्रा क्यों करते हैं।

मुसलमानों के लिए हज और उमराह दोनों ही धार्मिक यात्राएँ बेहद पवित्र मानी जाती हैं, लेकिन इनके समय और प्रक्रिया में बड़ा अंतर है। हज साल में सिर्फ एक बार इस्लामी कैलेंडर के विशेष महीने में होता है, जबकि उमराह साल के किसी भी समय किया जा सकता है। यही वजह है कि जो लोग हज पर नहीं जा पाते, वे उमराह की यात्रा पूरी करते हैं।

उमराह क्या है?
उमराह इस्लाम में एक पवित्र यात्रा है, जो मक्का में मौजूद मस्जिद-ए-हरम जाकर की जाती है। इसमें कुछ धार्मिक क्रियाएँ होती हैं जिन्हें पूरा करके श्रद्धालु उमराह की प्रक्रिया को समाप्त करते हैं। इसे "छोटी हज" भी कहा जाता है क्योंकि इसमें हज की तरह लंबे चरण या विशाल भीड़ नहीं होती।

उमराह कैसे पूरा किया जाता है?
उमराह की प्रक्रिया सरल है और इसमें चार मुख्य चरण होते हैं:

➤ एहराम धारण करना
उमराह शुरू करने से पहले पुरुष और महिलाएँ एहराम नाम का सफेद सादा वस्त्र पहनते हैं। इसे पहनकर वे विशेष नीयत करते हैं और दुआ पढ़ते हैं।

➤ तवाफ
श्रद्धालु काबा शरीफ के चारों ओर सात चक्कर लगाते हैं। यह क्रिया बेहद पवित्र मानी जाती है।

➤ सई
तवाफ के बाद सफा और मरवा नाम की दो पहाड़ियों के बीच सात बार चलना होता है। इसे हाजरा और इस्माइल की कहानी से जोड़ा जाता है।


बाल कटवाना या मुंडन
उमराह पूरा होने पर पुरुष या तो अपना सिर मुंडवाते हैं या बाल छोटा करते हैं। महिलाएँ सिर्फ एक छोटा हिस्सा काटती हैं। इसके बाद एहराम खत्म माना जाता है। कुछ ही घंटों में उमराह पूरा किया जा सकता है, जबकि हज कई दिनों तक चलता है।

हज और उमराह में अंतर
हज सिर्फ़ इस्लामी कैलेंडर के एक तय महीने में किया जाता है, जबकि
➤ उमराह साल भर कभी भी किया जा सकता है।
➤ हज इस्लाम के पाँच फ़र्ज़ों में से एक है।
➤ जबकि उमराह फ़र्ज़ नहीं है—लेकिन बहुत पुण्यकारी माना जाता है।
➤ हज में लाखों लोग इकट्ठा होते हैं और कई दिन की प्रक्रियाएँ होती हैं।
➤ जबकि उमराह कम समय में पूरा किया जा सकता है।


भारत से बड़ी संख्या में शद्धालु क्यों जाते हैं?
भारत समेत दुनिया भर से लोगों की बड़ी संख्या इसलिए उमराह करती है क्योंकि:
➤ यह हज की तुलना में आसान है
➤ खर्च कम आता है
➤ साल के किसी भी समय यात्रा संभव है
➤ धार्मिक महत्व और आध्यात्मिक संतोष मिलता है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News