Akshaya Tritiya Special: सोना-चांदी ही नहीं, अक्षय तृतीया पर इन 10 चीजों को खरीदना भी लाता है सौभाग्य

punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 12:58 PM (IST)

नेशलन डेस्क: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से उसका फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला माना जाता है। यही वजह है कि इस खास अवसर पर लोग सोना, चांदी और कई दूसरी महत्वपूर्ण वस्तुएं खरीदते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं इस शुभ दिन पर कौन-सी 10 चीजें खरीदना सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। 
 

यह भी पढ़ें: Rain Alert: तबाही लेकर लौट रहा है तूफान, 16 राज्यों में भीषण बारिश-ओले और आंधी का तांडव, IMD का अलर्ट जारी
 

अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया को 'अखा तीज' भी कहा जाता है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अक्षय का अर्थ है, जो कभी क्षय न हो। इसलिए इस दिन किया गया कोई भी कार्य या खरीदी लंबे समय तक शुभ फल देती है।

सोना खरीदने की परंपरा

अक्षय तृतीया पर सबसे ज्यादा सोने की खरीदारी होती है। लोग सोने के सिक्के, चेन, अंगूठी या आभूषण खरीदते हैं। सोना समृद्धि का प्रतीक है और यह मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद घर पर बना रहता है।

नया मकान खरीदना

इस शुभ मुहूर्त पर नया मकान खरीदना या गृह प्रवेश करना भी बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। यह परिवार में स्थिरता और सुख-शांति लाता है। कई लोग अपने नए घर के लिए इसी दिन मुहूर्त रखते हैं।

नई गाड़ी का शुभारंभ

अक्षय तृतीया पर नई गाड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है। गाड़ी खरीदने से व्यक्ति के जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की करने के रास्ते खुलते हैं। लोग इस दिन वाहन खरीदकर उसकी पूजा भी करते हैं।

शगुन के सिक्के

लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाले शगुन के सिक्के इस दिन विशेष रूप से खरीदे जाते हैं। इन्हें घर में रखने या दूसरों को गिफ्ट देने से सौभाग्य बढ़ता है और धन का आगमन होता है।

चांदी की खरीदारी

अगर सोना खरीदना संभव न हो तो चांदी खरीदना भी उतना ही शुभ माना जाता है। चांदी के सिक्के, बर्तन या आभूषण घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा दिलाते हैं।

मिट्टी के घड़े

अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा खरीदने की भी विशेष परंपरा है। इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में ठंडक एवं सकारात्मकता बनी रहती है। खासकर वे लोग जो सोना-चांदी नहीं खरीद सकते, वे मिट्टी के घड़े अवश्य लेते हैं।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा पवित्रता और स्वास्थ्य का प्रतीक है। इस दिन तुलसी का पौधा लाना और घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार के सदस्यों को आरोग्य लाभ होता है।

कपास खरीदना

दीपक जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला कपास भी अक्षय तृतीया पर खरीदा जाता है। इसे खरीदना अंधकार को दूर कर जीवन में प्रकाश लाने का प्रतीक माना गया है।

सेंधा नमक

सेंधा नमक को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना जाता है। इस दिन सेंधा नमक खरीदकर घर में रखना जीवन की बाधाओं को समाप्त करता है और सुख-शांति बढ़ाता है।

चावल और अन्य अनाज

कुछ परंपराओं में अक्षय तृतीया पर चावल या अन्य अनाज खरीदने और भगवान को अर्पित करने का रिवाज है। यह घर में अन्न धन की कभी कमी न होने का प्रतीक है और समृद्धि बनाए रखता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News