वाह, क्या बिजनेस है! 45 हजार में शादी तुड़वाता वाले अर्नेस्टो का अनोखा बिजनेस, ब्रेकअप एक्सपर्ट भी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 04:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हाल ही में रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसमें रणवीर कपूर का किरदार ब्रेकअप सर्विस चला रहा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लोग अपने रिश्ते खत्म करने के लिए एक पेशेवर की मदद लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में भी ऐसा काम होता है? स्पेन के अर्नेस्टो नाम के एक व्यक्ति ने इस असामान्य पेशे को अपनाया है, और वह वास्तव में शादी तुड़वाने और ब्रेकअप कराने की सेवा प्रदान करता है। अर्नेस्टो एक पेशेवर की तरह काम करता है और अपने क्लाइंट्स को यह गारंटी देता है कि उनकी शादी टूट जाएगी या उनका ब्रेकअप हो जाएगा।

कैसे करता है अर्नेस्टो काम?
अर्नेस्टो की सेवा के लिए लोग उसे संपर्क करते हैं जब उन्हें अपनी शादी या रिश्ते को खत्म करना होता है। वह एक विशेष योजना के तहत काम करता है, जिसमें वह क्लाइंट के एक्स से मिलता है और उसे बताता है कि वह उसी का सच्चा प्यार है, या फिर शादी के दिन अचानक मंडप पर पहुंचकर यह दावा करता है कि उसका और क्लाइंट का रिश्ता पहले से ही है। यह सब इतने कुशलता से किया जाता है कि किसी को भी शक नहीं होता कि यह सब पहले से प्लान किया गया है। इसके चलते रिश्ता आसानी से और विवाद रहित तरीके से खत्म हो जाता है।

कितनी है फीस
अर्नेस्टो इस अनोखे पेशे के लिए अच्छी-खासी फीस लेता है। उसने अपने काम की पूरी गारंटी भी दी है। उसकी बेस फीस 550 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 46,135 रुपये होती है। क्लाइंट को बस तारीख, समय और जगह बतानी होती है, बाकी काम अर्नेस्टो खुद ही संभालता है। शादी के सीजन में उसकी इतनी मांग बढ़ जाती है कि उसे ओवर टाइम भी करना पड़ता है। अर्नेस्टो की इस अजीबोगरीब नौकरी ने उसे दुनियाभर में चर्चा का विषय बना दिया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने काम के बारे में जानकारी दी है और अपने अनोखे पेशे को सबके सामने रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News