West Bengal Governor: कौन है सीवी आनंद बोस जो होंगे पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल
punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 10:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सी वी आनंद बोस बुधवार को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल नामित किए जाने वाले बोस यहां राज भवन में शपथ ग्रहण करेंगे।
अधिकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित कई अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद होंगी। राज्यपाल को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा शपथ दिलाई जाती है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी बोस राज्यपाल के रूप में ला गणेशन की जगह लेंगे। 2011 में सेवानिवृत्त होने से पहले उन्होंने कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में कार्य किया था।
71 वर्षीय बोस केरल कैडर के 1971 बैच के IAS अधिकारी हैं। कलेक्टर से गवर्नर बनने तक का उनका यह सफर काफी लंबा रहा है। बोस 2011 में रिटायर होने से पहले नेश्नल म्यूजियम में एक प्रशासक के तौर पर काम किए थे। वह केंद्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बोस एक लेखर भी हैं। उन्होंने अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में 40 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। सीवी आनंद बोस को जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। वह मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के पहले फेलो भी हैं, जहां शीर्ष सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाता है।