Bengal Election से पहले ममता सरकार का बड़ा ऐलान! सिविक वॉलंटियर्स को मिलेगा ज्यादा बोनस!

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 08:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य सरकार ने सिविक वॉलंटियर्स के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए एड-हॉक बोनस में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

बोनस में बढ़ोतरी, अब मिलेगा ₹7,400

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस साल सिविक वॉलंटियर्स को 7,400 रुपये का एकमुश्त बोनस दिया जाएगा। इससे पहले 2024-25 में उन्हें 6,800 रुपये का बोनस मिलता था। यानी इस बार वॉलंटियर्स को ज्यादा आर्थिक राहत मिलेगी।

 किन-किन को मिलेगा फायदा?

इस फैसले का लाभ राज्य के तीन प्रमुख वर्गों को मिलेगा:

  • पश्चिम बंगाल पुलिस के सिविक वॉलंटियर्स
  • कोलकाता पुलिस के सिविक वॉलंटियर्स
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत विलेज पुलिस वॉलंटियर्स

आधिकारिक आदेश जारी

राज्य के गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग ने 19 मार्च 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह राशि संबंधित विभागीय खातों से जारी की जाएगी और लाभार्थियों को सीधे दी जाएगी।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद फैसला

सरकार के इस प्रस्ताव को राज्यपाल आर. एन. रवि की स्वीकृति मिलने के बाद लागू किया गया है। वित्त विभाग की अनुशंसा के आधार पर इस फैसले को अंतिम रूप दिया गया।

 चुनाव से पहले बड़ा संदेश

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला चुनाव से पहले सिविक वॉलंटियर्स को राहत देने और उनके मनोबल को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News