पोर्न देखने में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2016 - 11:12 AM (IST)

न्यूयार्क: पोर्न सामग्री परोसने वाली वैबसाइट पोर्न हब ने 2015 के आंकड़े जारी किए हैं। इनमें भारतीयों से जुड़ी कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई हैं। साइट के मुताबिक पोर्न देखने के मामले में भारत अब कनाडा को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है। इस मामले में अमरीका पहले और ब्रिटेन दूसरे नंबर पर है।
 
भारतीय महिलाएं भी पोर्न देखने के मामले में पीछे नहीं हैं। पोर्न देखने वाले भारतीयों में 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। पिछले साल भारतीय महिला यूजर्स की तादाद 26 प्रतिशत थी। अब बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही पोर्न स्टार सनी लियोन बीते साल की तरह इस साल भी भारतीय यूजर्स की फेवरेट हैं। 
 
वहीं भारतीय सर्च में पोर्न स्टार मियां खलीफा दूसरे नंबर पर हैं। पोर्न साइट पर वक्त गुजारने का ग्लोबल एवरेज टाइम  मिनट 20 सैकेंड है। वहीं भारतीय यूजर्स का औसत इससे ज्यादा  मिनट 30 सैकेंड का है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News