Weather Update: जुलाई में होगी भारी बारिश! IMD ने इन क्षेत्रों में जताई बाढ़ की आशंका

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 03:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 6 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है।मौसम विभाग ने बताया कि, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में और आगे बढ़ गया। इस प्रकार इसने 2 जुलाई 2024 तक ही पूरे देश को कवर कर लिया, जबकि यह सामान्य रूप से 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है।''
PunjabKesari
जून में कुल मिलाकर सामान्य से कम हुई वर्षा: मौसम विभाग
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया कि मानसून अपने सामान्य समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंच गया। मानसून केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 30 मई को पहुंचा था जो सामान्य से दो से छह दिन पहले है। यह महाराष्ट्र तक सामान्य रूप से आगे बढ़ा, लेकिन इसकी गति धीमी हो गई। जिसके कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश का इंतजार बढ़ गया और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ गया। देश में 11 जून से 27 जून तक 16 दिन सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई, जिसके कारण जून में कुल मिलाकर सामान्य से कम वर्षा हुई। इस महीने में 147.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि इस महीने में सामान्य रूप से 165.3 मिलीमीटर वर्षा होती है, जो 2001 के बाद से सातवीं सबसे कम वर्षा है।
PunjabKesari
मौसम विभाग ने जताई बाढ़ की आशंका
मौसम विभाग ने बताया कि देश में चार महीने के मानसून के दौरान कुल वर्षा (87 सेंटीमीटर) में से 15 प्रतिशत बारिश जून में होती है। जुलाई में भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है तथा भारी वर्षा के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और देश के मध्य भाग में नदी घाटियों में बाढ़ आने की आशंका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News