18 अप्रैल का मौसम: जानें कहां कितना रहेगा अधिकतम तापमान, इन राज्यों में होगी भारी बारिश
punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 11:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क : शुक्रवार, 18 अप्रैल को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखाएगा। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भले ही लू का असर थोड़ा कम हो गया हो, लेकिन तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
दिल्ली और आसपास का हाल
- दिल्ली में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
- नोएडा में 36 डिग्री और गाजियाबाद में 35 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है।
- मौसम विभाग ने बताया कि 17 से 20 अप्रैल तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
देश के अन्य शहरों का तापमान
लखनऊ – 39°C
जयपुर – 41°C
भोपाल – 42°C
मुंबई – 33°C
पटना – 37°C
जम्मू – 34°C
प्रयागराज – 37°C
कोलकाता – 40°C
अहमदाबाद – 41°C
बेंगलुरु – 42°C
कानपुर – 38°C
वाराणसी – 35°C
पहाड़ी राज्यों में बदलेगा मौसम
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि का भी अनुमान है।
- उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई गई है।