16 - 18 करोड़ रुपए में आता है ये इंजेक्शन, जानिए किस गंभीर बीमारी में होता है इस्तेमाल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 11:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः आज के समय में ज्यादातर बीमारियों का इलाज दवाइयों, इंजेक्शन या ऑपरेशन से हो जाता है, लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो हमारे जीन (अनुवांशिक कारणों) से जुड़ी होती हैं और उनका इलाज काफी मुश्किल और महंगा होता है। खासकर छोटे बच्चों में होने वाली कुछ दुर्लभ बीमारियां बेहद गंभीर होती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है Spinal Muscular Atrophy (SMA), जिसके इलाज के लिए एक खास इंजेक्शन आता है, जिसकी कीमत करीब 16–18 करोड़ रुपये तक होती है।

16–18 करोड़ का कौन सा इंजेक्शन?

इस बेहद महंगे इंजेक्शन का नाम है Zolgensma। यह दुनिया की सबसे महंगी दवाओं में से एक मानी जाती है। यह एक जीन थेरेपी (Gene Therapy) इंजेक्शन है। आमतौर पर 2 साल से कम उम्र के बच्चों को दिया जाता है। इसे केवल एक बार दिया जाता है।

किस बीमारी में होता है इस्तेमाल?

Zolgensma का इस्तेमाल Spinal Muscular Atrophy (SMA) के इलाज में किया जाता है। यह एक जेनेटिक न्यूरो-मस्कुलर बीमारी है, जिसमें शरीर की नसें (न्यूरॉन्स) और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं, मोटर न्यूरॉन्स ठीक से काम नहीं करते, SMN1 नाम का जीन खराब या गायब होता है,जरूरी प्रोटीन नहीं बन पाता।

शरीर पर क्या असर होता है?

इस बीमारी में बच्चे की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।

  • बैठने, खड़े होने और चलने में दिक्कत

  • हाथ-पैर कमजोर होना

  • सिर संभालने में परेशानी

  • जल्दी थकान महसूस होना

  • गंभीर मामलों में सांस लेने और निगलने में दिक्कत

यह इंजेक्शन कैसे काम करता है?

Zolgensma शरीर में खराब जीन (SMN1) की जगह सही जीन की कॉपी पहुंचाता है। इससे जरूरी प्रोटीन बनने लगता है, मांसपेशियों की ताकत में सुधार हो सकता है और बीमारी की प्रगति धीमी या नियंत्रित हो सकती है।

किन लक्षणों पर तुरंत ध्यान दें?

SMA के लक्षण हर बच्चे में अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ सामान्य संकेत हैं:

  • बच्चा समय पर बैठना या चलना नहीं सीख पाता

  • हाथ-पैर कमजोर रहते हैं

  • सिर को कंट्रोल करने में दिक्कत

  • सांस लेने या निगलने में परेशानी

अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

क्यों खास है यह इलाज?

यह एक बार दिया जाने वाला इलाज है, बीमारी के मूल कारण (जीन) पर काम करता है। लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है। 

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News