कोहरे का कोहराम : सुबह विजिबिलटी 150 मीटर, लाइटें जलाकर रेंगते रहे वाहन

punjabkesari.in Sunday, Dec 11, 2016 - 10:31 AM (IST)

चंडीगढ़(रोहिला) : सर्दी के इस मौसम ने अब विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। अब इस मौसम ने कोहरे और धुंध से शहरवासियों की मुसीबत बढ़ानी शुरू कर दी है। सुबह कोहरे की मार वाहन चालकों पर ज्यादा देखने को मिल रही है। मौसम के इस मिजाज से जनजीवन भी खासा प्रभावित हो रहा है। बात करें शनिवार सुबह की तो कोहरा इतना था कि लोगों को वाहनों की लाइटें तक जलानी पड़ीं। अब तक शनिवार को सर्दी का यह सबसे बड़ा कोहरा था। सुबह 9 बजे के बाद कोहरा छठा। 

 

विभाग के अनुसार शनिवार सुबह विजिबिल्टी 150 मीटर मापी गई है, जबकि शहर का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार वैस्टर्न डिस्टरबैंस के चलते ही मौसम में यह बदलाव आया है। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं शनिवार के मुकाबले अधिक ठंड होने की संभावना भी जताई गई।  

 

डाक्टरों की सलाह :
इस मौसम मेें छोटे बच्चों की विशेष देख-रेख की जरूरत है। डा. राकेश के अनुसार 1 साल तक के बच्चों के लिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। सर्दी में बच्चों को ठंड लगने, निमोनिया होने, बुखार के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News