कश्मीर के खिलाफ हर साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा : महबूबा

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 03:51 PM (IST)

श्रीनगर  : पूर्व मुख्यमंत्री और पी.डी.पी. अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राज्य के हितों के खिलाफ  किसी भी साजिश को नाकाम बनाने के लिए हर कदम उठाया जाएगा। लोगों में डर और खौफ  का माहौल है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी इन अफवाहों पर काबू पाने और लोगों को सही स्थिति से अवगत कराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।

महबूबा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि जिस राज्य को भारत का मुकुट कहा जाता है, वहां की जनता के साथ इस तरह का बरताव समझ में नहीं आता। लोगों में विश्वास की भावना कायम करने के लिए स्पष्टीकरण जारी किए जाने चाहिए। अफसोस इस बात का है कि इसके बजाय गलत सूचना अभियान चलाया जा रहा है जिसके कारण कश्मीर में अशांति का वातावरण बना हुआ है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News