विराट कोहली-रोहित शर्मा का champions trophy 2025 में हो सकता है आखिरी मैच, शेयर किया इमोशनल वीडियो
punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 04:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: Champions Trophy 2025 में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने अपनी शानदार पारियों से टीम इंडिया को सफलता दिलाई है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जमाया, जबकि कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से फाइनल मुकाबले में होने जा रहा है।
इस मुकाबले से पहले, स्टार स्पोर्ट्स ने विराट और रोहित का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ियों ने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया। दोनों ने फैंस की अहमियत को बताया और टीम को और बेहतर प्रदर्शन करने का वादा किया।
<
The roar of a billion fans fuels Team India! 🔥🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2025
Team India are set to play the #CT2025 Final against New Zealand and they need your cheers louder than ever! 📣💪#ChampionsTrophyOnJioStar FINAL 👉 #INDvNZ | SUN, 9th MAR, 1:30 PM on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star… pic.twitter.com/04JtDhvrQA
>
विराट कोहली का इमोशनल मैसेज-
विराट कोहली ने कहा, "हम हमेशा फैंस के समर्थन और प्यार को महत्व देते हैं। आप लोग हमेशा हमारी टीम के साथ खड़े रहते हैं और हम आपके समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। हम हमेशा आपके प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और मैदान पर अपनी पूरी ताकत लगा देंगे ताकि भारतीय झंडा ऊंचा रहे।"
रोहित शर्मा का आभार-
रोहित शर्मा ने भी फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा, "आप सभी का हमारे समर्थन के लिए शुक्रिया। आपका समर्थन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप इसी तरह हमें समर्थन देते रहेंगे, तो हम आपको निराश नहीं करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"
क्या होगी रोहित और विराट की आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी-
रोहित शर्मा जल्द 38 साल के होने वाले हैं और विराट कोहली की उम्र भी 36 साल हो चुकी है। 2029 में अगली चैंपियंस ट्रॉफी होगी, जो शायद इन दोनों के लिए आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी साबित हो सकती है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच इन दोनों का आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी मैच हो सकता है। सभी की उम्मीद है कि रोहित और विराट को इस टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई मिले।