पुलिस कैंप पर हुए नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, आधे घंटे तक चली गोलीबारी

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 01:14 PM (IST)

नैशनल डैस्क : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के कैम्प पर बड़ा हमला हुआ, जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नक्सलियों ने कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पुलिस जवान अचानक हुए हमले से हैरान होकर बचने लगे। हमले के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि नक्सलियों ने वहां विस्फोटक से धमाका किया। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हाथ में राइफल लिए जवान मोर्चा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। नक्सलियों द्वारा दागे BGL फटने का भी दृश्य इस वीडियो में नजर आया। सुरक्षाबल बेहद चौकस थे और उन्होंने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सली हमले में सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं। यह हमला इराकभट्टी पुलिस कैंप पर 5 जून की शाम को हुआ था जिस दौरान नक्सलियों ने देसी बीजीएल दागे थे। कैंप के दूसरी तरफ मौजूद मजदूरों ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया था जिन्होंने इस सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
 

आधे घंटे तक चली गोलीबारी

कैंप में मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्टिव होते हुए जवाबी कार्रवाई की जिस वजह से नक्सली भाग खड़े हुए। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 100 से अधिक नक्सली शामिल थे। दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी जो कि करीब आधे घंटे तक चली। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ रखा है। दो दिन पहले ही नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था।  पकड़े गए नक्सलियों से विस्फोटक, पिटठू और अन्य सामान बरामद किये गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News