वाइस एडमिरल एस जे सिंह ने नौसेना उप प्रमुख का पदभार संभाला, एसएन घोरमडे का स्थान लिया
punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 05:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने नौसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। भारतीय नौसेना ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे का स्थान लिया है जो 39 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास एडमिरल संजय जसजीत सिंह भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में 1986 में तैनात किए गए।
Vice Admiral Suraj Berry takes over as the new Chief of Personnel of the Indian Navy pic.twitter.com/tE8odryWFc
— ANI (@ANI) April 2, 2023
अपने 37 साल के करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के ज्यादातर जहाजों पर सेवा दी और नौसेना स्टाफ के असिस्टेंट चीफ (सीएसएनसीओ), पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग समेत कई पदों पर रहे। नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का पदभार संभालने से पहले वह इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (ऑपरेशंस) के उप प्रमुख थे। अपनी उल्लेखनीय सेवा के लिए फ्लैग ऑफिसर को 2009 में नौसेना पदक और 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
बालासोर ट्रेन हादसा: बाइडन ने रेल हादसे पर जताया दुख, बोले-पूरा अमेरिका भारतीयों के दुख में उनके साथ

Recommended News

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

अमेरिकाः राष्ट्रपति बाइडेन ने ऋण सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक पर किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया की यात्रा पर रवाना, 7 से 9 जून तक सर्बिया रहेगी

बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए गए Shakeel Ahmed Khan