पेट्रोल-डीजल संकट पर एक्शन मोड में आई सरकार, हाई-लेवल कमेटी का किया गठन, ये मंत्री संभालेंगे कमान

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 03:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क : देशभर में पेट्रोल- डीजल की किल्लत को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने एक खास कमेटी का गठन किया है, जिसकी कमान देश के कई बड़े मंत्री संभालेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति की मॉनिटरिंग के लिए कमिटी गठित की गई है।

PunjabKesari

कौन- कौन से मंत्री होंगे शामिल

यह एक तीन सदसीय कमेटी है, जिसमें अमित शाह (गृह मंत्री), अमित शाह (गृह मंत्री) और हरदीप सिंह पुरी (पेट्रोलियम मंत्री) शामिल होंगे। देश में गैस की किल्लत की खबरें सामने आने के बाद हालात थोड़े गड़बड़ाते हुए नजर आ रहे है। कई बड़े शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और भोपाल में गैस एजेंसियो के बाहर गैस भरवाने लोग लंबी लाइनें लगा कर खड़े हैं। ये लाइनें इतनी लंबी हैं कि लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। देश में ऐसे हालात मिडिल ईस्ट में बने युद्ध जैसे हालातों पर तनाव को लेकर उजागर हो रहे हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि अगर युद्ध लंबा खींचता है तो इससे देश में गैस की किल्लत बन सकती है, जिसका सीधा असर आम जनता पर होगा। इसी के चलते बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

सरकार का रुख

देश में बन रहे इन हालातों पर सरकार ने कहा है कि देश में गैस और तेल के पर्याप्त भंडार हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में बन रहे इन युद्ध जैसे हालातों के बीच भारत में गैस की सप्लाई पर कोई असर नहीं होगा। इसके लिए सरकार ने लोगों को इस समय में पैनिक न करने की सलाह दी है और कहा है कि ऐसी अफवाहों से बचें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News