Film Industry में पसरा मातम: सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 01:07 PM (IST)
Asha Bhosle Passed Away : भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
संगीत जगत की अपूरणीय क्षति
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनकी गायकी का अंदाज और बहुमुखी प्रतिभा उन्हें बाकी गायकों से अलग बनाती थी।
कल होगा अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई में किया जाएगा। उनके चाहने वाले और कई बड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच सकती हैं। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है।
