वाराणसी एससीओ पहली पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी घोषित, ये फायदा होगा

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 06:32 AM (IST)

समरकंदः उत्तर प्रदेश के वाराणसी को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की पहली पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी चुना गया है। उज़्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों के 22वें शिखर सम्मेलन में वाराणसी को वर्ष 2022-23 के लिए एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी चुना गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिखर सम्मेलन में मौजूद थे। 

वाराणसी को एससीओ पर्यटन एवं सांस्कृतिक राजधानी नामांकित किए जाने से वहां पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं मानवीय आदान प्रदान बढ़ेगा। इससे सदस्य देशों के बीच प्राचीन सभ्यतागत लिंक रेखांकित होते हैं। वर्ष 2022-23 के दौरान वाराणसी में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे और उनमें सदस्य देशों के मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News