Valentine Week 2026 Calendar: रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, जानिए पूरे हफ्ते की सही डेट और मतलब
punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 05:53 PM (IST)
Valentine Week Calendar: वैलेंटाइन वीक को हर साल प्यार, अपनापन और रिश्तों को सेलिब्रेट करने का सबसे खास मौका माना जाता है। इसे आमतौर पर “लव वीक” भी कहा जाता है। यह सिर्फ 14 फरवरी (Valentine’s Day) तक सीमित नहीं होता, बल्कि 7 फरवरी से शुरू होकर पूरे 7 दिन तक चलता है। इस दौरान हर दिन का अपना अलग नाम, महत्व और सेलिब्रेशन स्टाइल होता है, जिसके जरिए लोग अपने पार्टनर, दोस्त या किसी खास इंसान के लिए प्यार जाहिर करते हैं।
Valentine Week 2026 कब शुरू होगा?
साल 2026 में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी (शनिवार) से होगी और 14 फरवरी (शनिवार) को वैलेंटाइन डे के साथ इसका समापन होगा।
अक्सर लोग तारीखों को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, इसलिए यहां हम वैलेंटाइन वीक 2026 का पूरा और अपडेटेड कैलेंडर दे रहे हैं, ताकि आप पहले से गिफ्ट, सरप्राइज और प्लानिंग कर सकें।
Valentine Week 2026 Full List | Day-wise Meaning
तारीख दिन का नाम दिन (2026) मतलब और सेलिब्रेशन आइडियाज
7 फरवरी Rose Day शनिवार प्यार की शुरुआत। अलग-अलग रंगों के गुलाब से फीलिंग्स एक्सप्रेस करें – लाल (प्यार), पीला (दोस्ती), सफेद (पवित्रता), गुलाबी (खुशी)।
8 फरवरी Propose Day रविवार दिल की बात कहने का सही मौका। क्रश को प्रपोज करें या पार्टनर के लिए स्पेशल प्रपोजल प्लान करें।
9 फरवरी Chocolate Day सोमवार रिश्तों में मिठास घोलने का दिन। चॉकलेट गिफ्ट करें, दोस्तों और फैमिली को भी खुश करें।
10 फरवरी Teddy Day मंगलवार केयर और कंफर्ट दिखाने का दिन। क्यूट टेडी गिफ्ट कर प्यार जताएं।
11 फरवरी Promise Day बुधवार वादों का दिन। साथ निभाने, भरोसा बनाए रखने और सपोर्ट करने के प्रॉमिस करें।
12 फरवरी Hug Day गुरुवार गले लगाकर बिना शब्दों के भावनाएं जाहिर करें।
13 फरवरी Kiss Day शुक्रवार नजदीकियां बढ़ाने का दिन। प्यार, विश्वास और सम्मान का इजहार करें।
14 फरवरी Valentine’s Day शनिवार प्यार का सबसे बड़ा दिन। गिफ्ट्स, डेट, सरप्राइज और क्वालिटी टाइम के साथ सेलिब्रेट करें।
सिर्फ कपल्स ही नहीं, हर रिश्ते के लिए खास
वैलेंटाइन वीक केवल रोमांटिक कपल्स तक सीमित नहीं है। आप इसे बेस्ट फ्रेंड्स,परिवार के सदस्य और किसी खास इंसान के साथ भी मना सकते हैं। असली मायने प्यार को ईमानदारी, केयर और छोटे-छोटे जेस्चर के जरिए दिखाने के होते हैं।
