Bank Holiday: 27 मई या 28 मई, जानें आखिर किस दिन बंद हैं बैंक? घर से निकलने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:13 AM (IST)

Bank Holiday : मई का महीना अपने आखिरी पड़ाव पर है और इस आखिरी हफ्ते में बैंकों के कामकाज को लेकर आम जनता के बीच काफी असमंजस (कन्फ्यूजन) देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही अलग-अलग खबरों और विभिन्न राज्यों के कैलेंडरों की वजह से लोग इस बात को लेकर परेशान हैं कि बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर बैंक आज यानी 27 मई (बुधवार) को बंद हैं या कल 28 मई (गुरुवार) को बंद रहेंगे।

अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने के लिए शाखा (Branch) जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में बकरीद की छुट्टी अलग-अलग दिन तय की गई है।

देखिए अपने राज्य की सटीक लिस्ट

चूंकि बकरीद का त्योहार चांद के दीदार के आधार पर मनाया जाता है इसलिए आरबीआई ने क्षेत्रीय त्योहारों और राज्य सरकारों के नियमों के मुताबिक छुट्टियां भी अलग-अलग तारीखों पर बांटी हैं। देश के सभी राज्यों में एक साथ दोनों दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे।

PunjabKesari

1. इन राज्यों में आज 27 मई (बुधवार) को बैंक बंद हैं

अगर आप इन दिए गए राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में रहते हैं तो आज आपके क्षेत्र में बैंक बंद हैं और कल (28 मई) आम दिनों की तरह खुलेंगे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, केरल, चंडीगढ़, जम्मू और श्रीनगर।

2. इन राज्यों में कल 28 मई (गुरुवार) को रहेगी छुट्टी

नीचे दी गई जगहों पर आज (27 मई) बैंक पूरी तरह खुले हैं लेकिन कल त्योहार के चलते यहां कामकाज नहीं होगा:

दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), कर्नाटक (बेंगलुरु), तमिलनाडु (चेन्नई), तेलंगाना (हैदराबाद), बिहार, राजस्थान, गोवा, मिजोरम, मेघालय, जम्मू और श्रीनगर।

यह भी पढ़ें: IMD Alert: 24 घंटे बाद अचानक बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में भारी आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी

क्या दोनों दिन बंद रहेंगे बैंक?

बिल्कुल नहीं, देश के किसी भी हिस्से में बैंक लगातार दोनों दिन बंद नहीं हैं। आपके शहर में बैंक केवल उसी एक दिन बंद रहेंगे जो आपके राज्य के लिए तय है। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश में बैंक आज बंद हैं तो कल खुलेंगे वहीं महाराष्ट्र या कर्नाटक में आज बैंक खुले हैं और कल बंद रहेंगे।

PunjabKesari

भले ही आपके शहर में बैंकों के शटर गिरे हों लेकिन आपके जरूरी वित्तीय लेन-देन नहीं रुकेंगे। छुट्टी के दौरान भी देश भर में ये ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे काम करती रहेंगी। आप बैंक के मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर (NEFT, RTGS या IMPS) कर सकते हैं। 

गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe) और पेटीएम (Paytm) जैसे डिजिटल वॉलेट के जरिए दुकानदारों को भुगतान या पैसों का लेन-देन हमेशा की तरह चालू रहेगा। नकदी (Cash) निकालने या पासबुक प्रिंट कराने के लिए एटीएम मशीनें सुचारू रूप से काम करती रहेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News