Monsoon 2026: अगले 24 घंटों में इन जगहों पर मानसून देगा दस्तक, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 04:43 PM (IST)

Monsoon 2026: उत्तर भारत के  कई इलाकों के में गर्मी अपने चरम पर है। इस भयानक गर्मी के बीच IMD ने मौसम को लेकर एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल के तटों पर दस्तक दे सकता है। केरल में मूसलाधार बारिश और तमिलनाडु व कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में इस पूरे हफ्ते 40 से 50 Kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी आने वाले दिनों में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। अरुणाचल प्रदेश में 4 जून और फिर 6 से 9 जून के बीच अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 4 से 7 जून के दौरान भारी वर्षा, जबकि 8 और 9 जून को कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 और 7 जून को कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

दक्षिण भारतीय राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। केरल, माहे और तटीय व दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 3 से 9 जून के दौरान बेहद भारी बारिश की आशंका जताई गई है। तटीय कर्नाटक में 3 जून को तेज हवाओं की चेतावनी है। वहीं, 3 से 8 जून के बीच राज्य के उत्तरी आंतरिक हिस्सों और 4 से 7 जून के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 3-4 जून को आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 5 से 9 जून के बीच तेलंगाना में धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में 3 से 7 जून के दौरान मौसम खराब रहेगा और 3 से 8 जून के बीच भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

उत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौमस

एक तरफ जहाँ मैदानी इलाकों में गर्मी लौट आई है, वहीं पहाड़ी और कुछ मैदानी राज्यों में Western Disturbance के चलते हल्की राहत भी मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 जून को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 5-6 जून को तेज हवाएं चलेंगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 3 से 6 जून के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान (पूर्वी व पश्चिमी) में 3 और 4 जून को धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जून को और दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में 5 व 6 जून को तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News