Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी जाने वालें भक्तों के लिए खुशखबरी, अब बड़े आराम से कर सकते हैं दर्शन
punjabkesari.in Friday, Jan 09, 2026 - 12:48 PM (IST)
नेशनल डेस्क: अगर आप काफी समय से त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने की सोच रहे हैं, लेकिन टिकट की मारामारी और होटल की बुकिंग जैसे झंझटों से डर रहे हैं, तो अब निश्चिंत हो जाइए। भारतीय रेलवे (IRCTC) ने भक्तों की राह आसान करने के लिए एक शानदार 'ऑल-इन-वन' ट्रैवल प्लान पेश किया है। इस सफर की सबसे खास बात यह है कि आपको घर से निकलने के बाद खाने, सोने या सफर की जरा भी फिक्र नहीं करनी होगी।
कैसा होगा आपका 4 दिनों का सफर?
यह टूर पैकेज खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो कम समय में एक व्यवस्थित और सुकून भरी तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं।
-
सफर का आगाज: यात्रा देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगी। यात्रियों को ट्रेन के जरिए जम्मू तक ले जाया जाएगा।
-
आरामदायक प्रवास: जम्मू पहुंचने के बाद आपको सीधे कटरा स्थित होटल ले जाने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी। कटरा में आपके ठहरने के लिए बेहतरीन होटल का इंतजाम पहले से तय है।
-
खान-पान की सुविधा: यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन की जिम्मेदारी भी IRCTC की ही होगी, ताकि आपको रास्ते में शुद्ध खाने की तलाश में भटकना न पड़े।
-
तनावमुक्त दर्शन: ट्रेन टिकट से लेकर लोकल ट्रांसपोर्ट तक सब कुछ प्री-बुक होने के कारण आप अपना पूरा ध्यान सिर्फ भक्ति और दर्शन पर लगा सकेंगे।
कितनी ढीली करनी होगी जेब? (किराया विवरण)
यह यात्रा 12 जनवरी, 2026 से शुरू होने जा रही है। IRCTC ने समूह में यात्रा करने वालों के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है:
|
यात्री संख्या |
प्रति व्यक्ति खर्च (लगभग) |
|
अकेले यात्रा करने पर |
₹ 10,770 |
|
दो लोगों के साथ (पर हेड) |
₹ 8,100 |
|
तीन लोगों के साथ (पर हेड) |
₹ 6,990 |
काम की बात: अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ (3 लोग) जाते हैं, तो यह सफर आपके लिए बेहद किफायती यानी सिर्फ ₹ 6,990 में उपलब्ध होगा।
बुकिंग की जानकारी
चूंकि माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, इसलिए इस पैकेज की सीटें भी तेजी से भर सकती हैं। यदि आप इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट पर जाकर पैकेज कोड NDR01 के जरिए अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
