Terrorist Attack Alert: आतंकी निशाने पर वैष्णो देवी भवन, दिल्ली से कटरा तक High Alert, चप्पे-चप्पे पर सेना का पहरा

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 10:37 AM (IST)

Terrorist Attack Alert : देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब आतंकियों की बुरी नजर मां वैष्णो देवी के पावन दरबार पर है। खुफिया एजेंसियों (Intelligence Bureau) ने इनपुट दिया है कि आतंकी संगठन माता के भवन और कटरा को निशाना बना सकते हैं। इस गंभीर चेतावनी के बाद केंद्र सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे यात्रा मार्ग को एक सुरक्षित छावनी में बदल दिया है।

कटरा से भवन तक त्रिनेत्र की नजर

सुरक्षा एजेंसियों ने कटरा शहर और वैष्णो देवी भवन की घेराबंदी कर दी है। चप्पे-चप्पे पर भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान तैनात हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए यात्रा मार्ग पर लगे कैमरों से 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। यात्रियों के साथ-साथ घोड़ा, पिट्ठू और पालकी चलाने वाले मजदूरों की भी कड़ी जांच की जा रही है। कटरा की ओर आने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है ताकि कोई संदिग्ध सामग्री शहर में प्रवेश न कर सके।

लश्कर-ए-तैयबा की बड़ी साजिश का खुलासा

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) भारत में बड़े हमले की फिराक में है।

  1. दिल्ली का लाल किला और चांदनी चौक: होली से पहले दिल्ली के इन ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हमले का खतरा जताया गया है।

  2. पिछला हमला: याद रहे कि पिछले साल 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार धमाका हुआ था जिसके बाद से एजेंसियां अधिक सतर्क हैं।

  3. पाक कनेक्शन: सूत्रों का कहना है कि सीमा पार बैठे आकाओं ने भारत के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को दहलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान यात्रीगण! 25 फरवरी से थम जाएंगे इन 24 ट्रेनों के पहिए, पहले देख लें ये लिस्ट वरना होना पड़ेगा परेशान

क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए Quick Response Teams को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेना की टुकड़ियां संवेदनशील रास्तों पर लगातार गश्त कर रही हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और भयमुक्त बनाना है।

श्रद्धालुओं के लिए निर्देश:

  • अपना पहचान पत्र साथ रखें और जांच में सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।

  • किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पास के पुलिस बूथ पर दें।

  • अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News