पति ने बाइक के लिए जुए में किया गर्भवती पत्नी का सौदा

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 02:48 PM (IST)

यूपी: युधिष्ठिर ने दुर्योधन के साथ हुए जुए में पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था और उसके बाद उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश से भी सामने आ रहा है। यहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को महज एक बाइक के लिए जुए में दांव पर लगा दिया।

महज एक बाइक पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया
लखीमपुर महाभारत की पुरी कहानी में द्रौपदी की कहानी तो आपको याद ही होगी। युधिष्ठिर ने दुर्योधन के साथ हुए जुए में पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगा दिया था और उसके बाद उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ ऐसा ही किस्सा उत्तर प्रदेश से भी सामने आ रहा है। यहां एक कलियुगी पति ने अपनी पत्नी को महज एक बाइक के लिए जुए में दांव पर लगा दिया।

महिला ने किया जमकर हंगामा
जैसे ही महिला को इस बारे में पता चला उसने जमकर हंगामा किया और मायके पहुंच गई। लखीमपुर के थाना पसगवां के एक गांव शंकरपुर के निवासी प्रकाश ने तकरीबन दो साल पहले अपनी बेटी की शादी कंधरापुर के विपिन नामक युवक से की थी। खबरों के मुताबिक विपिन, शादी में बाइक ना मिलने की वजह काफी नाराज था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
विपिन ने अपनी बाइक की इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले एक जुए में अपनी पत्नी तक को दांव पर लगा दिया। और जुए में हार भी गया। हंगामा तब हुआ जब विपिन ने पत्नी को जुए में जीतने वाले शख्स के साथ जाने के लिए कहा। महिला वहां से भागकर अपने मायके आई और उसने अपने पिता को पूरी बात बताई। बता दें कि महिला गर्भवती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News