उर्वशी रौतेला की हमशक्ल ने मचाई धूम, ऋषभ पंत भी रह जाएंगे हैरान, फैन्स बोले- कुदरत का करिश्मा

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बॉलीवुड में अपनी सुंदरता का जलवा बिखेरने वाली उर्वशी रौतेला बेहद पॉपुलर हैं। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा में उर्वशी पूरी तरह से छाई हुई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को देखकर लोग हैरान गए, और आप भी इस क्लिप को देखकर दंग रह जाएंगे। आपने आज तक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान जैसे सितारों के हमशक्ल देखे होंगे, लेकिन अब र्वशी रौतेला की हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में दिख रही लड़की को देख एक पल को आप भी कंफ्यूज हो जाएंगे।

हूबहू उर्वशी से मिलती है शक्ल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में उर्वशी की हमशक्ल दिखने वाली लड़की की आंखे, चेहरा, होंठ बिल्कुल रौतेला  से मिलता है। उन्होंने जिस तरह से आंखों में मेकअप कर रखा है, वो एकदम उर्वशी जैसी दिख रही है। उर्वशी की इस हमशक्ल का नाम अनन्या हैं, जो एक वीडियो क्रिएटर हैं और उनके अकाउंट पर इस तरह के ढेरों विडियोज हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya Kumari (@ananya_actress)

सामने आए लोगों के रिएक्शन

उर्वशी के इस हमशक्ल का वीडियो देख एक्ट्रेस के फैन हैरान हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा- ये तो एकदम उर्वशी रौतेला लग रही हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- उर्वशी 2.0., तीसरे ने लिखा- भोजपुरी की उर्वशी, चौथे यूजर ने लिखा- चीन से आई उर्वशी,को देख कर तो ऋषभ पन्त भी एक बार को कंफ्यूज हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News