UP: भाई की शादी में DJ पर डांस कर रहा था युवक, अचानक हुआ बेहोश, हार्ट अटैक से हुई मौत
punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 09:36 PM (IST)
नेशनल डेस्कः देश में शादियों का सीजन चल रहा है। देश विभिन्न हिस्सों में शादियों को लेकर धूम मची है। तो शादियों में नाच-गाना और मस्ती भी होती है। इन सबके बीच कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जिससे दिल दहल जाता है। कहीं हर्ष फायरिंग की घटना या फिर शादी में लड़ाई झगड़ा। लेकिन हाल के दिनों में शादियों में हार्ट अटैक की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। लोग डीजे पर नाचते नाचते जमीन पर गिर जाते हैं। बेहोश हो जाते हैं। इस वजह से कई बार लोगों को जान भी गंवानी पड़ती है।
यूपी के एटा में शादी में डांस कर रहा था युवक, अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिरा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है। pic.twitter.com/XwBv2Zrl0x
— Yashpal Singh Sengar यशपाल सिंह सेंगर (@YASHPALSINGH11) March 7, 2024
इस बीच उत्तर प्रदेश के एटा से एक ऐसा मामला सामने आया है। एटा में भाई की शादी में युवक डीजे पर डांस कर रहा था। डांस करते करते युवक अचानक जमीन पर गिर जाता है। आनन-फानन में अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।