UP: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया हुनर हाट का किया उद्घाटन, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार
punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि हुनर हाट के माध्यम से देश के हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट) को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि मिली है इसलिए हुनर को प्रमोट करना, प्रोत्साहित करना, कलाकारों की कला की कद्र करना बहुत आवश्यक है। डॉ. मांडविया ने शुक्रवार को यहां अवध विहार योजना ग्राउंड में 32वें हुनर हाट का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश के हुनर को प्रमोट करना, प्रोत्साहित करना, कलाकारों की कला की कद्र करना बहुत आवश्यक है। देश भर की छिपी हुई कला को, हुनर को हुनर हाट के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है। भारत सदियों से पूरे विश्व भर में दस्तकारी, शिल्पकारी की वस्तुओं का व्यापार करता रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल' का नारा दिया है जिसे हुनर हाट आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के दस्तकारों, शिल्पकारों की आय को बढ़ाने के लिए उनके स्वदेशी उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ अंतररष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने की भी जरुरत है और इस दिशा में हुनर हाट एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म साबित हुआ है। हुनर हाट के माध्यम से भारत के हैंडीक्राफ्ट को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि मिली है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से छह लाख 75 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए हैं। इस अवसर पर देश की आजादी की लड़ाई के महानायक शहीद अशफ़ाकउल्ला खान जी एवं देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले अन्य शहीदों के परिवारों का सम्मान किया गया। हुनर हाट 21 नवम्बर तक यहां चलेगा। हुनर हाट में 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हुए हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारम्परिक पकवान भी उपलब्ध हैं।
लखनऊ में आयोजित ‘‘हुनर हाट'' में विश्वकर्मा वाटिका के अलावा सकर्स का भी प्रदर्शन होगा। जहाँ लोग भारतीय सकर्स कलाकारों के शानदार पारम्परिक कौशल को देख सकेंगें। हुनर हाट में देश के जाने-माने कलाकार अन्नू कपूर, पंकज उधास, कुमार शानू, अलका याग्निक, अल्ताफ राजा, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोसले, सदानंद बिस्वास (कत्थक कलाकार), प्रेम भाटिया, विवेक मिश्रा, दिलबाग सिंह, रानी इन्द्राणी, शिबानी कश्यप, सुगंधा मिश्रा, भूपिंदर सिंह भुप्पी, मोहित खन्ना एवं अन्य कलाकार प्रतिदिन शाम को विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के कार्यक्रम पेश करेंगें।
देश में आने वाले दिनों में ‘‘हुनर हाट'' का आयोजन 14 से 27 नवम्बर, प्रगति मैदान, नई दिल्ली, 26 नवम्बर से 05 दिसंबर तक हैदराबाद, 10 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सूरत एवं 22 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में होगा। इसके अलावा ‘‘हुनर हाट'' का आयोजन मैसुरु, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुड्डुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला एवं अन्य स्थानों भी पर होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, आशुतोष टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, बृजेश पाठक, जय प्रताप सिंह और नन्द गोपाल गुप्ता‘नंदी‘, राज्यमंत्री स्वाति सिंह समेत केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

ये हैं भारत के ऐसे शिव मंदिर जिनको दर्शन करने से मिलता है जन्मों-जन्मों का वरदान

UP MLC Election: यूपी में एमएलसी उपचुनाव में 11 बजे तक पड़े 287 वोट, कई दिग्गजों ने की वोटिंग