UP: गाजियाबाद में रील बनाने के चक्कर में छठी मंजिल से गिरी लड़की, अस्तपाल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2024 - 07:02 PM (IST)

गाजियबादः आज के दौर में युवाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों में रील्स बनाने का खुमार इस कदर चढ़ रहा है कि लोग अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार हैं। हाल कि दिनों में रील्स बनाने के चक्कर में जान गंवाने वालों की संख्या में तेजी आई है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आया है। यहां एक 16 वर्षीय लड़की रील बनाने के दौरान छठी मंजिल से गई। हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत पास के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गाजियाबाद के कौशाम्बी इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, लड़की बालकनी में खड़े होकर रील बना रही थी। इस दौरान उसके हाथ से मोबाइल छूट गया। मोबाइल को पकड़ने के नीचे झुकी और बालकनी से नीचे गिर गई। लड़की के नीचे गिरने के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News