अनोखी शादी : 77 का दूल्हा और 75 की विदेशी दुल्हन

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2017 - 07:49 PM (IST)

जमुई : बिहार के जमुई जिले में सात समंदर से आई एक 75 वर्षीय जर्मन महिला से एक 77 साल के आप्रवासी भारतीय को प्यार हो गया। फिर क्या था, दोनों ने जमाने की चिंता छोड़ी और एक दूसरे के बन बैठे। यह मामला जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के धोवनघाट निवासी 77 साल के आप्रवासी भारतीय शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का है। 

सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात
शत्रुघ्न ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर दोनों मिले। दुल्हन इडलट्रड हबीब भी अपने पति की मौत के बाद अकेले जीवन गुजार रही थी। उसी दौरान 2014 में पत्नी की मौत के बाद एकांकी जीवन बिता रहे शत्रुघ्न से इडलट्रड हबीब की मुलाकत हुई। दोनों में नजदिकियां बढ़ी और दोनों ने एक साथ जीवन गुजारने का फैसला किया।

परिवार के लोग इस फैसले से खुश
शत्रुघ्न ने मीडिया को बताया कि परिवार की बहुत इच्छा थी कि अपने गृह जिले में आकर मंदिर में शादी रचायें। इसलिए उन्होंने पंतेश्वर मंदिर में शादी रचाई। जर्मनी की दुल्हन ने बताया कि वह काफी खुश हैं और किताबों के जरिये हिंदी सीख रही हैं। उन्हें भारत और यहां के लोग अच्छे लगते हैं। दोनों की शादी से आसपास के लोग काफी खुश हैं। दोनों ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर एक साथी जरूरी होता है। यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पत्नी की मौत के बाद अकेले रहने वाले शत्रुघ्न को उनकी दुल्हन मिल गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News