खुशी व्यक्त करने का अनोखा तरीका, हैदराबाद के व्यक्ति ने बना डाली चलती फिरती ''राम मंदिर'' कार

punjabkesari.in Thursday, Jan 18, 2024 - 05:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चलती फिरती 'राम मंदिर' कार इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। राम मंदिर को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग अलग- अलग तरीके से अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। हाल ही में एक ओर ऐसा वीडियो सामने आया है,जिसका डिज़ाइन एक कार की तरह दिखाई देता है।

PunjabKesari

इस कार को डिजाइन करने वाले शख्स एक कार म्यूजियम के मालिक हैं। इनका नाम सुधाकर यादव है। यह न केवल भारत में, बल्कि दुनिया में एक अनोखा संग्रहालय है। इस अनोखे संग्रहालय की थीम पुरानी कारों और रचनात्मक वाहनों पर केंद्रित है। यहां प्रदर्शित सभी कारें हाथों द्वारा बनाई जाती हैं। कहा जा रहा है कि सुधाकर यादव भी राम मंदिर को लेकर खुश थे और उन्होंने इसे अनोखे तरीके से मनाने का फैसला किया।

<

>

उन्होंने एक ऐसी कार डिजाइन की है जिसका बाहरी हिस्सा बिल्कुल अयोध्या के राम मंदिर की जैसा है। इसका अभी एक्सटीरियर ही डिजाइन हुआ है, जबकि इसके नीचे यह अभी भी एक वैन है। मीडिया से बातचीत में सुधाकर ने बताया कि वे इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट में कुल 21 लोग शामिल थे।

सुधाकर ने ऑनलाइन अवेलेबल राम मंदिर की तस्वीरों से 3डी मॉडल बनाया। एक बार जब उन्होंने छोटा 3डी मॉडल पूरा किया। इसके बाद उन्होंने एक वैन पर फिट करने का काम किया। वैन को बिना किसी परेशानी के चलाया जा सकता है क्योंकि ड्राइवर को सामने सड़क दिख सकती है। सुधाकर यादव ने 19 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रदर्शनी मैदान में लोगों को राम मंदिर कार दिखाने की योजना बनाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News