मेरा सेट पर ही मिसकैरेज हुआ था, बच्चे को जन्म देने के तीन दिन बाद काम पर आई: स्मृति ईरानी का छलका दर्द
punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2023 - 09:09 AM (IST)
नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने Menstruation Paid Leave को लेकर अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गई। हाल ही में अपने जीवन के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि जब वह टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं तो उनका सेट पर ही मिसकैरेज हो गया था।
बता दें कि Menstruation Paid Leave यानी मासिक धर्म के दौरान पेड लीव को लेकर बहस चल रही है इसी बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में इस बात की वकालत की थी कि महिलाओं को Periods के लिए पेड लीव नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह Periods महिलाओं की जीवन का एक खास हिस्सा है। स्मृति ईरानी का मानना है कि पीरियड्स कोई 'बाधा' नहीं है और पीरियड्स के दौरान पेड लीव की जरूरत के लिए किसी विशेष नीति की आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मैंने संसद में बात की तो मैंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर बात की, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को परेशान किया जाए।
इसी पर स्मृति ईरानी ने कहा, "जब ये मासिक धर्म पेड लीव विवाद शुरू हुआ तो टीवी इंडस्ट्री से होने का दावा करने वाली एक महिला ने कहा कि 'अरे स्मृति ईरानी के लिए आसान रहा, उसके पास तो वैनिटी वैन थी।' लेकिन ऐसा नहीं था,, मेरा सेट पर ही मिसकैरेज हुआ था। मैं बच्चे को जन्म देने के दो-तीन दिन बाद काम पर आई। मेरे पास मेरे बच्चे को दूध पिलाने जैसी कोई सुविधा नहीं थी।" उन्होंने बताया, "जहां मैं रहती थी वहां से स्टूडियो 10 मिनट की दूरी पर था। मैं लंच.. टी ब्रेक के दौरान घर जाती थी। मैं कभी-कभी 10 से 16 घंटे तक काम करती थी।"
"I suffered a miscarriage on set," Smriti Irani recalls her days in the TV industry#ANIPodcastwithSmitaPrakash #SmritiIrani #PeriodLeaveDebate #MenstrualLeave
— ANI (@ANI) December 22, 2023
Explore the Full Episode here: https://t.co/txiyGx1lu6 pic.twitter.com/jzMVL7xNu4
